कम पड़ रहे पांच लाख रुपये, कई परिवारों को खुद उठाना पड़ रहा खर्च

Updated on 26-12-2025 12:27 PM
 भोपाल। वर्ष 2018 में शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना सात वर्ष से अधिक की हो गई है। इस बीच कुछ बीमारियों के पैकेज के उपचार के खर्च में वृद्धि भी की गई। इस कारण कई परिवारों में लोगों का उपचार निर्धारित पांच लाख रुपये की सीमा में नहीं हो पा रहा है। उपचार के लिए इन्हें अपने जेब से राशि खर्च करनी पड़ रही है।आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से भी राशि बंद कर दी गई है। ऐसे में अतिरिक्त खर्च आने पर यह सहायता भी उन्हें नहीं मिल पाती। लिवर ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, और कैंसर जैसी कई बड़ी बीमारियों में एक ही व्यक्ति के उपचार में पांच लाख रुपये से अधिक खर्च हो जाते हैं। कुछ राज्यों ने अपनी तरफ से अतिरिक्त प्रीमियम देकर बीमा की राशि बढ़ाई है। गुजरात में दस लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा है।

राजस्थान में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना को आयुष्मान भारत योजना के साथ जोड़ा गया है, जिसमें 25 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है। कुछ राज्यों में आयुष्मान भारत योजना के अतिरिक्त उनकी अन्य योजना भी संचालित हो रही है, जिससे उन्हें दोनों का लाभ मिल जाता है।

बता दें कि इस योजना के अंतर्गत प्रीमियम में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राज्य सरकार मिलाती है। प्रीमियम एक हजार रुपये प्रति परिवार से बढ़कर दो हजार रुपये तक पहुंच गया है, पर केंद्र के हिस्से से अभी भी 600 रुपये ही मिल रहे हैं। इस कारण राज्य सरकार पर बोझ बढ़ा है, जिससे वह बीमा राशि नहीं बढ़ा रही है। अधिकारियों के अनुसार मध्य प्रदेश में अभी कोई प्रस्ताव नहीं है ना ही कोई परीक्षण किया गया है कि कितने लोगों को जेब से खर्च देना पड़ रहा है।

डॉ योगेश भरसट सीईओ, आयुष्मान भारत योजना मप्र ने कहा कि बीमा राशि बढ़ाने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है। यह परीक्षण करेंगे औसतन प्रतिवर्ष कितने परिवार होते हैं, जिनका खर्च निर्धारित पांच लाख रुपये से अधिक पहुंच रहा है। इसके बाद ही कुछ विचार किया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.