नवोदय विद्यालय कोरबा के पांच छात्र राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित

Updated on 08-08-2024 12:57 PM

कोरबा। नवोदय विद्यालय कोरबा के पांच होनहार छात्रों का चयन आगामी माह में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में होने वाले राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित छात्रों में 14 वर्षीय बालक वर्ग में आयुष्मान चौरसिया, 14 वर्षीय बालिका वर्ग राशि यादव, 17 वर्षीय बालिका वर्ग में तनुप्रिया कंवर तथा 19 वर्षीय बालक वर्ग में मयंक धुर्वे और बालिका वर्ग में नम्रता शामिल हैं। बच्चों के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन होने पर विद्यालय के प्राचार्य सहित स्टाफ और छात्र और छात्राओं में हर्ष व्याप्त है।

विद्यालय की प्राचार्या शांति मोहंती ने चयनित बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों शुभकामनाएं दी है। खेलकूद शिक्षिका अंजली चौरसिया को शुभकामना देते हुए कहा कि स्कूली बच्चों को खेल प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु तैयार करें। जिससे बच्चे  राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर एसजीएफआई में भी प्रतिभाग करे। विद्यालय के मीडिया प्रभारी शिक्षक संतोष कुमार ने बताया कि स्थानीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय समिति भोपाल द्वारा आयोजित रीजनल लेवल चयन प्रतियोगिता 05 और 06 अगस्त 2024 को पीएम श्री स्कूल जेएनवी झाबुआ 2 मध्यप्रदेश में आयोजित थी। प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय कोरबा के पांच होनहार छात्रों ने बेहतर खेल प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चयनित हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.