फ्लैट हो जाएंगे सस्ते...! क्या रियल एस्टेट सेक्टर में आने वाला है क्रैश? एक्सपर्ट की चेतावनी जानिए

Updated on 28-10-2025 04:20 PM
नई दिल्ली: क्या रियल एस्टेट में तेजी का दौर थमने वाला है? क्या इस सेक्टर में क्रैश आ सकता है? क्या फ्लैट की कीमत गिरने वाली है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो रियल एस्टेट की हालिया स्थिति को स्पष्ट करते हैं। एक एक्सपर्ट ने इसे लेकर चेतावनी दी है। इनका कहना है कि रियल एस्टेट में तेजी का दौर खत्म हो सकता है। हालांकि क्रैश को लेकर इनकी राय अलग है।

इन्वेस्टमेंट बैंकर सार्थक आहूजा ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए सवाल उठाया है कि भारत का प्रॉपर्टी मार्केट, जो पिछले कुछ सालों से लगातार बढ़ रहा था, क्या अब अपनी रफ्तार खो सकता है? उन्होंने कहा है कि भारत के रियल एस्टेट में तेजी का दौर खत्म हो सकता है, लेकिन कीमतों में गिरावट की बजाय ठहराव आने की उम्मीद है।

महंगे हुए मकान

आहूजा ने सवाल उठाया है कि जब मकान इतने महंगे हो गए हैं कि आम आदमी उन्हें खरीद ही नहीं सकता, तो क्या कीमतें बढ़ती रहेंगी या फिर गिर जाएंगी? उन्होंने पिछले कुछ सालों के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि साल 2020 से भारत में मकानों की कीमतें हर साल करीब 10% बढ़ी हैं। वहीं लोगों की औसत आय में सालाना बढ़ोतरी सिर्फ 5% के आसपास ही हुई है। इस वजह से मकान खरीदना और भी मुश्किल हो गया है, खासकर मुंबई और गुड़गांव जैसे बड़े शहरों में। यहां एक आम मकान खरीदने के लिए लोगों को अपनी 20 से 30 साल की कमाई जुटानी पड़ रही है।

बिल्डर्स का मुनाफे पर ध्यान

सार्थक आहूजा के मुताबिक बिल्डर्स अब ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए अल्ट्रा-लग्जरी (बहुत महंगे) प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। वे ऐसे खरीदारों को टारगेट कर रहे हैं, जिन्हें कीमतों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। इसका नतीजा यह हुआ है कि सस्ते मकानों की उपलब्धता बहुत कम हो गई है। पिछले दो सालों में हैदराबाद में ऐसे मकानों की संख्या 70% कम हुई है। वहीं मुंबई में 60% और एनसीआर में 50% की गिरावट आई है।उन्होंने यह भी बताया कि इसी दौरान भारतीय रियल एस्टेट में बड़े पैमाने पर संस्थागत निवेश (institutional investment) बढ़ा है। सिर्फ साल 2024 में ही रियल एस्टेट सेक्टर में करीब 9 अरब डॉलर का निवेश आया, जो साल 2023 के मुकाबले 50% ज्यादा है। इसमें से 63% निवेश विदेशी निवेशकों का है।

बिक्री में कमी लेकिन दाम का क्या?

आहूजा के मुताबिक इतने बड़े निवेश के बावजूद पिछले छह महीनों में बिल्डर्स की बिक्री में काफी कमी आई है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि मकानों की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं और उनमें कोई गिरावट नहीं आई है। आहूजा बताते हैं कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि भारत के हाई-एंड प्रॉपर्टी मार्केट में बहुत से मकान ऐसे लोगों के पास हैं जो उन्हें तुरंत बेचना नहीं चाहते। इनमें नॉन-रेजिडेंट इंडियंस (NRIs), विदेशी संस्थागत निवेशक (foreign institutional investors) या बहुत अमीर खरीदार शामिल हैं। इन लोगों पर बेचने का कोई दबाव नहीं है।

अब क्या है आगे का रास्ते?

आहूजा ने कहा कि भारत में औसतन मकानों की कीमतें कभी गिरी नहीं हैं। मुझे उम्मीद है कि अगले 2-3 सालों तक कीमतों में ठहराव रहेगा। इसलिए इस डर से कि कीमतें बढ़ जाएंगी, घबराकर मकान खरीदने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

आहूजा का मानना है कि रियल एस्टेट में यह मंदी उन खरीदारों के लिए फायदेमंद हो सकती है जो सचमुच मकान खरीदना चाहते हैं। उन्होंने कहा काफी बिल्डर मकान की बिक्री का अपना टारगेट पूरा नहीं कर पाए हैं। ऐसे में ग्राहक नया मकान खरीदने के लिए बिल्डर्स के साथ मोलभाव कर सकते हैं। और इसमें उनका पलड़ा भारी रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.