18 जिलों में बाढ़ की चेतावनी:10 साल में पहली बार अटूट मानसून, भोपाल में 24 घंटे में सवा 3 इंच बारिश

Updated on 05-08-2024 12:49 PM

प्रदेश समेत भोपाल में 10 साल बाद ऐसा अटूट मानसून आया है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 14% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसका असर यह हुआ कि प्रदेश 54 में से 30 डेम 60% से 80% तक भर गए हैं। पूरे प्रदेश में लगभग बारिश की जरूरत पूरी हो चुकी है। राजधानी में शनिवार शाम से रविवार शाम तक (24 घंटे में) सवा 3 इंच बारिश हुई।

यहां अब 42 इंच बारिश का आंकड़ा पार भी पार हो गया है। भारी बारिश के कारण बड़े तालाब को भरने वाली कोलांस नदी 10 फीट पानी आ गया है। रविवार सुबह भदभदा डेम के 2 गेट खोले गए। भोपाल में ही रविवार सुबह कलियासोत डेम के 11 और कोलार के 4 गेट खुले। प्रदेश में 17 डेम के 109 गेट खोले। परासिया नाले पर 5 फीट पानी आने से भोपाल का सागर से संपर्क टूटा रहा। बारिश थमने के दो घंटे बाद ट्रैफिक शुरू हुआ।

इधर, बारिश-बाढ़ के बीच विदिशा के पोहरी में एक मंदिर में 8 लोग फंस गए। एसडीईआरएफ टीम ने इन्हें सुरक्षित निकाल लिया। हरदा में रपटों पर पानी होने से भीतरी मार्ग बंद हो गए। रायसेन में नर्मदा नदी में एक व्य​क्ति के कूदने और नाले में एक बच्चे के बहने की जानकारी मिली है। छतरपुुर और बालाघाट में एक-एक महिला और खरगोन में एक पुरुष की डूबने से मौत हो गई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने जिला और पुलिस प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

भदभदा के 2, कोलार के 4 और कलियासोत के 11 गेट खोले गए

60 से 80 फीसदी तक भरे डैम... प्रदेश के ज्यादातर सिंचाई डैम 60 से 80 फीसदी तक भर गए हैं। कलियासोत के सभी 11, कोलार के 4 गेट खोले गए। तवा डैम के 3 गेट, राजघाट के 12 गेट और संजय सागर का 1 गेट खोला गया।

यहां बारिश और बाढ़ की चेतावनी
रायसेन, विदिशा, सागर, राजगढ़, सीहोर, आगर मालवा, शाजापुर , गुना , शिवपुरी, अशोक नगर, देवास, श्योपुर, मंदसौर, रतलाम, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह और कटनी।
आगे क्या... भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में अगले तीन-चार दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी

भोपाल : शुक्रवार को नाले में बहे 11वीं के छात्र का शव एसडीआरएफ ने निकाला

भोपाल के सूखी सेवनिया स्थित चौपड़ा कलां के बेदरा नाले में शुक्रवार की शाम बहे एक 18 वर्षीय युवक का शव शनिवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने निकाल लिया। नाले में करीब 600 मीटर बहने के बाद उसका शव झाड़ियों में फंस गया था। चौपड़ा कला निवासी 18 वर्षीय सागर मीणा 11वीं की छात्र था।

इधर देश में : जम्मू और कश्मीर में बादल फटे, श्रीनगर-लेह नेशनल हाइवे बंद हुआ, तीन राज्यों में सेना मोर्चे पर

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शनिवार रात बादल फटे। मलबा सड़क और घरों तक पहुंचा। श्रीनगर-लेह नेशनल हाइवे बंद। 3 राज्यों में सेना ने मोर्चा संभाला लिया है।
केरल: सियाचिन से राडार बुलाए: वायनाड में लापता लोगों की खोज के लिए एयरफोर्स ने सियाचिन और दिल्ली से एक जावर और चार रीको राडार बुलवाए हैं। अब तक 308 लोग मारे गए हैं।
हिमाचल प्रदेश : 31 जुलाई को बादल फटने के बाद लापता 36 लोगों की खोज में 410 जवान जुटे।
महाराष्ट्र: पानी छोड़ा, सेना तैनात की: पुणे में भारी बारिश के बाद खड़कवासला, पावना, मुलशी, चसकमान बांध लबालब हो गए हैं। रविवार को इनसे पानी छोड़े जाने के बाद सेना तैनात की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.