नाइट क्लब अग्निकांड के बाद गोवा में बड़ा एक्शन, मशहूर कर्लीज पब सील, सोनाली फोगाट डेथ केस में आया था नाम
Updated on
20-12-2025 01:12 PM
पणजी: गोवा में 6 दिसंबर की रात अरपोरा के नाइट क्लब में भीषण आग लगने की घटना के बाद सरकार एक्शन मोड में है। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रशन से पहले अथॉरिटीज द्वारा गहन जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत के आदेश पर चल रही जांच के बाद खामियां मिलने पर मशहूर कर्लीज पब को सील कर दिया गया है। यह गोवा के मशहूर पब में शामिल है। प्रशासन के अनुसार यह कदम गोवा प्रशासन द्वारा लाइसेंसिंग, सुरक्षा मानदंडों की जांच के बाद उठाया गया है। यह पब उत्तरी गोवा बीच के किनाने पर स्थित है। शुक्रवार को कोस्टल रेगुलेटरी जोन (CRZ) अधिकारियों ने सील कर दिया। गौरतलब हो कि बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में आग लगने पर 25 लोगों की मौत हो गई थी।
पॉपुलर पब में मिली खामियां अधिकारियों के अनुसार कर्लीज उत्तरी गोवा के सबसे प्रसिद्ध नाइटलाइफ वाले स्थानों में से एक माना जाता है। यहां टूरिस्ट अक्सर आते हैं। अगस्त 2022 में भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले के संबंध में पब का एक हिस्सा पहले ही गिरा दिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि पहले गिराए जाने और बार-बार चेतावनी के बावजूद, प्रतिष्ठान कथित तौर पर नियामक मानदंडों का उल्लंघन करता रहा। अब CRZ अधिकारियों ने जांच के बाद सील करने का निर्णय लिया।प्रशासन ने दी कड़ी चेतावनी
CRZ के अधिकारियों के अनुसार सरकार के निर्देश पर हो रही जांच में में तट के किनारे अवैध निर्माण और सेफ्टी की जांच की जा रही है। गोवा प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निरीक्षण जारी रहेगा और CRZ और लाइसेंसिंग मानदंडों का उल्लंघन करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि गोवा में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। यह सीजन क्रिसमस से पहले शुरू होता है जो नए साल की शुरुआत तक जारी रहता है। इस दौरान गोवा में सबसे ज्यादा टूरिस्ट जाते हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…