महलों जैसा घर और लग्जरी कारों के शौकीन... 25 की उम्र में शुभमन के पास बेशुमार दौलत, जानें नेटवर्थ

Updated on 08-09-2024 02:07 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के प्रिंस कहे जाने वाले शुभमन गिल की पहचान दुनिया में एक दमदार बल्लेबाज की बन गई है। जिस तरह से उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना खेल दिखाया है, उससे वह कप्तानी के दावेदार बन भी गए हैं। इसी साल जिम्बाब्वे दौरे पर शुभमन गिल को टीम इंडिया के कप्तान बने भी थे। इतनी कम उम्र में शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए एक ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनके बिना लाइन अप अधूरा है। शुभमन का जन्म 8 सितंबर 1999 में हुआ था और अब वह 25 साल के हो गए हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके नेटवर्थ के बारे में।

शुभमन गिल की नेटवर्थ रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल फरवरी तक उनका नेटवर्थ 34 करोड़ का हो गया है। शुभमन गिल की कमाई का मुख्य जरिया बीसीसीआई और आईपीएल से मिलने वाली सैलरी है। बीसीसीआई में शुभमन गिल के पास ग्रेड बी का कॉन्ट्रैक्ट है, जिसमें उन्हें करीब हर साल 5 करोड़ रुपए सैलरी के रूप में मिलती हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल मैचों में उनकी फीस भी आती है। वहीं आईपीएल में उन्हें गुजरात टाइटंस की टीम से करीब 8 करोड़ रुपए हर साल मिलते हैं।
इसके अलावा शुभमन गिल कई बड़े ब्रांड के विज्ञापन में नजर आ चुके हैं। इस तरह ब्रांड इंडोर्समेंट से भी शुभमन की मोटी कमाई हो जाती है। वहीं कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि वह अपने दोस्त के स्टार्टअप में हिस्सेदार भी हैं। इस तरह शुभमन कम उम्र में ही एक अच्छे निवेशक भी बन चुके हैं।

लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं शुभमन

शुभमन गिल को लग्जरी कार का भी बहुत शौक है। हालांकि, लगातार ट्रैवलिंग के कारण वह बहुत कम ड्राइव कर पाते हैं, लेकिन उनके कार कलेक्शन की बात की जाए तो उनके पास टॉप मॉडल की महिंद्रा थार है , जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपए है। इसके अलावा उन्होंने रेंज रोवर कार भी खरीदी है, जिसकी कीमत 80 लाख है। रेंज रोवर के अलावा गिल के पास मर्सिडीज बेंज E350 मॉडल की कार है जो करीब 1 करोड़ में आती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.