MP में पहली बार सिर्फ महिलाएं करेंगी होटल का संचालन, पचमढ़ी में पर्यटन विभाग की अभिनव पहल

Updated on 28-08-2024 12:05 PM
भोपाल। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में पर्यटन विकास निगम महिला सशक्तीकरण की दिशा में नई पहल करने जा रहा है। निगम की पचमढ़ी में स्थित इकाई होटल अमलतास के संचालन की कमान अब महिलाओं को सौंपी जा रही है। अक्टूबर माह से इसकी विधिवत शुरुआत होगी। होटल में कार्यरत पुरुष कर्मचारियों को दूसरे स्थान पर भेजा जाएगा।

महिलाओं को रोजगार देने और सुरक्षित पर्यटन के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की वुमन विंग के साथ मिलकर पर्यटन निगम यह प्रयोग कर रहा है। इसके लिए महिलाओं को होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया चुका है। संभवतः यह देश का पहला होटल होगा, जिसके संचालन की जिम्मेदारी महिलाओं के पास होगी।
यह प्रयोग सफल होने के बाद निगम अपनी अन्य इकाइयों व होटलों में भी महिलाओं को अवसर देगा। इसी प्रकार प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पचमढ़ी, मढ़ई और शिवपुरी में युवतियां गाइड का काम और सफारी वाहन का संचालन भी कर रही हैं।

युवतियां पर्यटकों को करा रहीं जंगल की सैर

मध्य प्रदेश पर्यटन द्वारा महिलाओं के रोजगार के लिए भी कई अभिनव पहल की जा रही हैं। महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन कार्यक्रम के अंतर्गत सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में आने वाले पचमढ़ी व मढ़ई में प्रशिक्षित युवतियों द्वारा गाइड और सफारी वाहन का संचालन किया जा रहा है। वहीं शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में भी फॉरेस्ट महिला गाइड हैं। यहां लगभग 20 स्थानीय प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा पर्यटकों को जंगल की सैर कराई जा रही है। इसके माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण का संदेश पूरे देश में जा रहा है।

फिर शुरू होगा नीलांबर

पचमढ़ी स्थित पर्यटन विकास निगम के होटल नीलांबर के रेनोवेशन का काम भी पूरा हो चुका है। रेनोवेशन के चलते यह हेरिटेज होटल पिछले एक साल से बंद था। महिलाओं द्वारा होटल संचालन परियोजना और नीलांबर का उद्घाटन संभवत: एक साथ किया जा सकता है।
इनका कहना है
पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से महिलाओं को समान अवसर देते हुए मजबूत किया जा रहा है। होटल अमलतास में महिलाओं ने काम करना शुरू भी कर दिया है। अक्टूबर में उन्हें संचालन की पूर्ण जिम्मेदारी दे दी जाएगी।
-इलैयाराजा टी, एमडी, मप्र पर्यटन निगम

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.