पहली बार नदी पर हुई ओलिंपिक सेरेमनी ओपनिंग परेड, ग्रीस ने सबसे पहले मारी एंट्री

Updated on 27-07-2024 01:10 PM
पेरिस: ओलिंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार ओपनिंग सेरेमनी किसी स्टेडियम में न होकर नदी में हुई। इस बार नावों में 200 से ज्यादा खिलाड़ियों के डेलिगेशन सवार थे। जी हां, भारतीय समयानुसार रात 11 बजे 26 जुलाई को पेरिस ओलिंपिक्स गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी का पूरा आयोजन शहर की सीन नदी पर हुआ और इसके लिए नदी को खासतौर पर साफ किया गया था। यहां तक कि नदी साफ होने के बाद शहर की मेयर ने इसमें तैराकी करके भी दिखाई थी।

सीन नदी पर भारतीय तिरंगा भी दिखा

ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भारतीय दल भी नांव पर सवार दिखा। भारत के ध्वजवाहक इस बार शटलर पीवी सिंधु और टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल रहे।

आया नाकामुरा ने किया परफॉर्म

पेरिस ओलिंपिक 2024 की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी में आया नाकामुरा ने भी परफॉर्म किया। इस पॉप स्टार ने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए फ्रेंच लेंगुएज के बारे में बताया।

मशाल के साथ दिखा मिस्टीरियस मैन

पेरिस ओलिंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में ओलिंपिक मशाल के साथ एक मिस्टीरियस इंसान भी नजर आया। वह मशाल अपने हाथ में पकड़ा हुआ था।

ग्रीस ने मारी सबसे पहले ओपनिंग सेरेमनी में एंट्री

ग्रीस के दल ने नांव में सबसे पहले ओलिंपिक सेरेमनी में एंट्री मारी। एक साइड से उनकी नांव के फाउनटेन चल रहा था। वहीं ग्रीस के एथलीट्स का उत्साह चरम पर था।

लेडी गागा ने किया जमकर मनोरंजन

पेरिस ओलिंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में अमेरिका की मशहूर सिंगर लेडी गागा ने जमकर सबका मनोरंजन किया। उन्होंने जबरदस्त परफॉर्म किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.