थकान दूर करने मोहनभाठा में कुछ देर के लिए रुके विदेशी मेहमान

Updated on 08-09-2024 01:43 PM

बिलासपुर ।  मोहनभाठा का यह मैदान स्थानीय पक्षियों के अलावा विदेशी पक्षियों का बसेरा बन गया है। अक्सर वह यहां उडान भरते नजर आ जाते हैं। कहते हैं न उम्मीदें जब पूरी हो जाए तो बांछे खुद-ब-खुद खिल उठती हैं। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ।

विदेश पक्षी यूरेशियन कर्ल्यू भी पक्षी प्रेमी सत्यप्रकाश पांडेय के कैमरे का मुख्य आकर्षण रहे। दिनभर की तलाश के बाद जब उन्होंने इन मेहमानों को देखा तो ऐसा लगा मानों जैकपाट लग गया हो। 16 की संख्या में एक साथ यह पक्षी मैदान में उतरे।

वह बताते है कि इसके पहले साल 2020 में उन्होंने मोहनभाठा के इसी मैदान में आठ की संख्या में रिकार्ड किया। चार साल बाद दोबारा और वह भी दोगुनी संख्या में पक्षियों का आगमन यह बताता है कि उन्हें यहां की आबोहवा कितनी पसंद है। बेहद खूबसूरत विदेशी मेहमान की जीभर के तस्वीर कैमरे में कैद की। थोड़ी देर बाद पक्षियों का समूह अगले पड़ाव के लिए उड़ान भरा।


उत्तरी ध्रुव के विभिन्न देशों में पाए जाते हैं


यह पक्षी उत्तरी ध्रुव के विभिन्न देशों में पाए जाते हैं, वहीं प्रजनन भी करते हैं। हजारों मील तय कर भारत व अन्य देशों में पहुंचते हैं। यूरेशियन कर्ल्यू या कामन कर्ल्यू (न्यूमेनियस अर्क्वेटा) बड़े परिवार स्कोलोपेसिडे में एक वेडर है। यह यूरोप और एशिया में प्रजनन करने वाले कर्ल्यू में सबसे व्यापक रूप से फैला हुआ है। यूरोप में इस प्रजाति को अक्सर कर्ल्यू के रूप में संदर्भित किया जाता है और स्काटलैंड में इसे "व्हाउप" के रूप में जाना जाता है।

मोहनभाठा विदेशों से उतरने वाले पक्षियों का ठिकाना बन गया है। स्थानीय पक्षियों का भी पसंदीदा स्थान है। इतनी महत्वपूर्ण जगह होने के बावजूद वन विभाग ने अब तक यहां सुरक्षा, संरक्षण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए हैं।


पक्षी प्रेमियों को विभाग से उम्मीद है कि कम से कम विभाग का मैदानी अमला दिन एक या दो बार इस क्षेत्र का दौरा करें। आसपास सर्चिंग करें। कई बार डिमांड रखी गई। लेकिन, विभाग लगातार इस विशेष स्थान को नजर अंदाज कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.