विदेशी प्लेयर को नहीं मिलेगा भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा पैसा, आईपीएल में फिक्स हो गई सैलरी

Updated on 29-09-2024 02:44 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले गवर्निंग काउंसिल ने रिटेंशन, राइट टू मैच और ऑक्शन के लिए नए नियम तय किए हैं। यह नियम आईपीएल 2025 से 2027 के लिए प्रभावी रहेंगे। इन नियमों में सबसे खास है विदेशी खिलाड़ियों की सैलरी को लेकर। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक अब विदेशी खिलाड़ियों की सैलरी तय हो गई है। यानी अब उन पर बड़ी की बोली नहीं लग पाएगी। ऐसे में आइए समझते हैं क्या है विदेशी खिलाड़ियों की सैलरी को लेकर नया नियम।

गवर्निंग काउंसिल के नियम मुताबिक इस मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे रिटेंशन का ब्रैकेट 18 करोड़ का है। इसका मतलब ये की कोई फ्रेंचाइजी 18 करोड़ से ज्यादा देकर किसी भी खिलाड़ी को रिटेन नहीं कर पाएगी। इसके अलावा मेगा ऑक्शन में जिस भी भारतीय खिलाड़ी पर सबसे बड़ी बोली लगेगी उससे ज्यादा पैसा आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में किसी भी विदेशी खिलाड़ी को नहीं मिल सकती है।

विदेशी प्लेयर की सैलरी को तय करने के लिए गवर्निंग काउंसिल ने जो नियम बनाए हैं, उसके मुताबिक 18 करोड़ अधिकतम सैलरी हो सकती है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी खिलाड़ी पर मेगा ऑक्शन में 16 करोड़ की बोली लगती है, तो विदेशी प्लेयर को 16 करोड़ से ज्यादा पैसे नहीं मिल पाएंगे। क्योंकि रिटेंशन से ऑक्शन की प्राइस कम है। दूसरी स्थिति ये है की अगर मेगा ऑक्शन में किसी भारतीय खिलाड़ी पर 20 करोड़ की बोली लग गई तो ऐसी स्थिति में विदेशी खिलाड़ी को 18 करोड़ ही मिलेंगे। यानी रिटेंशन यहां पर ऑक्सन से कम हो रहा है। यानी अब कोई भी विदेशी खिलाड़ी अधिकतम 18 करोड़ से ज्यादा किसी हाल में नहीं पा सकता है।

ऐसा नहीं है की विदेशी प्लेयर पर 18 करोड़ से ज्यादा की बोली नहीं लगाई जा सकती है। अगर दो टीमें किसी विदेशी खिलाड़ी के लिए 18 करोड़ से ऊपर जाकर बोली लगाती है तो ऐसी स्थिति के लिए भी नियम तय किए गए हैं। उदाहरण के लिए किसी विदेशी खिलाड़ी पर 25 करोड़ की बोली लगाई गई। जिस भी टीम ने ये बोली लगाई उसके पर्स से 25 करोड़ कम हो जाएंगे, लेकिन खिलाड़ी को सिर्फ 18 करोड़ ही दिए जाएंगे।

मेगा ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ी को रजिस्टर करना होगा जरूरी

विदेशी खिलाड़ियों के लिए एक और महत्वपूर्ण नियम है कि उसे मेगा ऑक्शन के लिए खुद को रजिस्टर कराना होगा। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो वह आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन में बिकने के बाद अपना नाम वापस लेता है तो ऐसी स्थिति में उसे आईपीएल से तीन साल के लिए बैन कर जाएगा। चोट की स्थिति में वह ऐसा कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए भी उसे अपने बोर्ड से क्लीयरेंस देना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.