पूर्व एयरफोर्स चीफ बोले- सेना को राजनीति में घसीटना गलत:​​​​​​​अग्निवीर को लेकर राहुल ने झूठ बोला

Updated on 05-07-2024 12:20 PM

पूर्व एयरफोर्स चीफ और भाजपा नेता आरकेएस भदौरिया ने गुरुवार को कहा कि सेना को राजनीति में घसीटना गलत है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शहीद अग्निवीर के परिवार को मुआवजा नहीं मिलने के दावे को झूठा बताते हुए कहा कि राहुल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और देश से माफी मांगनी चाहिए।

दरअसल, राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा था कि शहीद अग्निवीर के परिवारों को 1 करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाते हैं। इस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार शाम एक वीडियो जारी कर कहा था- राजनाथ झूठ बोल रहैं हैं। लुधियाना के शहीद अग्निवीर के पिता ने कहा कि उन्हें मुआवजा नहीं मिला।

राहुल गांधी के दावे के बाद सेना ने X पर पोस्ट कर कहा था कि शहीद के परिवार को 98 लाख रुपए दिए जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह शहीद के पिता ने भी बात मानी की उन्हें 98 लाख रुपए मिल गए हैं।

इसे लेकर आरकेएस भदौरिया ने कहा- अग्निवीर योजना एक अच्छी योजना है और इसे लंबी चर्चा के बाद लाया गया है। भारतीय सेना को इस तरह की राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए। यह संवेदनशील मुद्दा है।

भदौरिया का राहुल पर निशाना, 4 पॉइंट्स...

आरकेएस भदौरिया ने कहा कि अग्निवीर एक अच्छी योजना थी। इसे बहुत सोच विचार के बाद लाया गया था। इस स्कीम के तहत नियुक्त होने वाले जवानों की ट्रेनिंग की क्वालिटी को लेकर कोई संदेह पैदा नहीं हो सकता है।

इस स्कीम के तहत तैयार हुए जवान रेगुलर जवानों से बिलकुल भी कम नहीं है। ये जवान जंग में उसी ताकत से लड़ेंगे, जितनी ताकत से रेगुलर जवान लड़ते हैं। ये लोग अब हमारे रेगुलर जवान हैं।

युवाओं को इस स्कीम से जुड़ना चाहिए। उन्हें भटकना नहीं चाहिए। इस स्कीम पर संसद में बहुत बहस हुई। अब एक नई बहस को जन्म दिया जा रहा है। यह बहस रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने से जुड़ी है।

सेना ने बताया है कि लुधियाना के शहीद हुए जवान के परिवार को 98 लाख रुपए दिए जा चुके हैं। उन्हें 67 लाख रुपए और दिए जाएंगे। राहुल गांधी का दावा सरासर झूठा है। आर्मी को राजनीति से दूर रहना चाहिए।

वीडियो में शहीद के पिता से बात करते नजर आए थे राहुल

राहुल ने बुधवार शाम जो वीडियो पोस्ट किया उसमें वे शहीद अजय के पिता से बात करते नजर आए। वीडियो में अजय के पिता ने कहा- हमें कोई मदद नहीं मिली। सेंट्रल गवर्नमेंट से कुछ नहीं मिला। कहा गया था कि पैसे आएंगे। इलेक्शन आ रहा है, लेकिन कुछ नहीं मिला है।

राजनाथ जी ने बयान दिया है कि 1 करोड़ रुपए परिवार को मिल चुके हैं, लेकिन हमें कोई मैसेज या कोई पैसा नहीं आया आज तक। राहुल गांधी हमारी आवाज उठा रहे हैं। शहीदों के परिवार को पूरी सहायता मिलनी चाहिए। अग्निवीर योजना बंद होनी चाहिए। रेगुलर भर्ती होनी चाहिए।

    पिता ने कहा था- सेना ने 48 लाख रुपए, AAP सरकार ने 1 करोड़ दिए
    अजय के पिता चरणजीत ने बताया था कि पंजाब की AAP सरकार ने उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की एक्सग्रेसिया ग्रांट दी। पंजाब सरकार की पॉलिसी के मुताबिक यह रकम सभी शहीदों के परिवारों को मिलती है।

    चरणजीत सिंह ने बताया कि भगवंत मान सरकार ने उनकी एक बेटी को नौकरी का भरोसा भी दिया है। इसके अलावा परिवार को सेना की तरफ से 48 लाख रुपए मिले हैं, लेकिन केंद्र सरकार से कुछ नहीं मिला। हालांकि, गुरुवार को आज तक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सेना के 98 लाख रुपए मिल गए हैं।

    लैंड माइन विस्फोट से शहीद हुए थे अग्निवीर अजय

    लुधियाना जिले में खन्ना इलाके के रामगढ़ सरदारां गांव में रहने वाले अजय सिंह ने 12वीं पास करने के बाद फौज में भर्ती की तैयारी शुरू कर दी थी। फरवरी-2022 में वह अग्निवीर स्कीम के तहत आर्मी में भर्ती हुए थे। वे 23 जनवरी 2024 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एक लैंड माइन विस्फोट की चपेट आने से शहीद हो गए थे।

    शहीद अजय सिंह के पिता चरणजीत सिंह के मुताबिक, 6 बेटियों के बाद उनके परिवार में बेटे अजय का जन्म हुआ। चरणजीत सिंह गांव में मजदूरी करते थे। उन्होंने और उनकी पत्नी, दोनों ने जमींदारों के खेतों में काम करके बड़ी मुश्किल से अजय का पालन पोषण किया। उनकी बेटियां प्राइवेट नौकरी करती थीं। अजय थोड़ा बड़ा हुआ तो लोगों के घरों-दुकानों में पेंट करने लगे थे। कभी-कभी वे राजमिस्त्री के साथ दिहाड़ी पर भी चले जाते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.