हरियाणा में आइसक्रीम बेच रहे पाकिस्तान के पूर्व सांसद:टूरिस्ट वीजा पर भारत आए, पाकिस्तानियों को देश छोड़ने के आदेश के बाद सुर्खियों में

Updated on 29-04-2025 01:05 PM

पाकिस्तान में बेनजीर भुट्टो की सरकार में सांसद रहे दिवाया राम हरियाणा के फतेहाबाद में आइसक्रीम बेच रहे हैं। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से परेशान होकर उनका परिवार 25 साल पहले टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान से भारत आया था।

उनके परिवार में 30 सदस्य हैं। इनमें 2 महिलाओं समेत 6 लोगों को भारत की नागरिकता मिल चुकी है, जबकि बाकी लोगों ने आवेदन किया हुआ है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दिवाया राम फिर चर्चा में आए हैं। 80 साल के दिवाया राम कहते हैं...

QuoteImage

हम भारत में ही रहकर बाकी जीवन जीना चाहते हैं। अगर पाकिस्तान के खिलाफ लड़ने का मौका मिला तो मैं सबसे पहले हथियार उठाऊंगा।

QuoteImage

वहीं फतेहाबाद के SP सिद्धार्थ जैन का कहना है कि जिले में कुछ लोग पाकिस्तान से आकर रह रहे हैं। इन्होंने नागरिकता संशोधन कानून आने के बाद भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया हुआ है। आवेदनों की जांच कर रही है। नियम के तहत फिलहाल किसी को पाकिस्तान नहीं भेजा जाएगा।

दिवाया राम ने क्यों पाकिस्तान छोड़ा और कैसे आइसक्रीम बेचने लगे, जानिए पूरी कहानी....

अत्याचार से परेशान होकर इस्तीफा दिया दिवाया राम बताते हैं कि पाकिस्तान की संसद में अल्पसंख्यकों के लिए कुछ पद आरक्षित होते हैं। इसी कारण 1989 में उन्हें सांसद बनाया गया, लेकिन सांसद बनने के बाद, वहां के दबंग लोगों ने एक लड़की को उठा लिया। सत्ता में होने के बावजूद वे कुछ नहीं कर पाए। इस घटना से परेशान होकर उन्होंने कुछ ही दिनों में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

भारत आया तो एक महीने का वीजा था पाकिस्तान में आए दिन अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे थे। ऐसे में दिवाया राम ने 2000 में अपने परिवार को लेकर भारत में बसने का निर्णय लिया। जब वे भारत आए, तो उनके पास केवल एक महीने का वीजा था। 2018 तक वे अपने परिवार का वीजा बढ़वाते रहे। पहले वीजा हर साल बढ़ता था, लेकिन बाद में यह 5 साल के लिए बढ़ने लगा।

पत्नी, बच्चों समेत 13 लोग आए दिवाया राम बताते हैं कि जब वे पाकिस्तान से भारत आए, तो उनके साथ उनकी पत्नी राजो रानी, मां, 8 बेटे रंगू राम, रामलाल, शंकरलाल, खेमलाल, सिकंदर लाल, खेताराम, टेकाराम, दर्शनलाल और 2 बेटियां सहित कुल 13 लोग थे। अब उनके परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़कर 30 हो चुकी है। सबसे पहले वे रोहतक के मदीना गांव में रहे।

फिर 2008 में रतिया के रतनगढ़ में आकर बस गए। इस दौरान एक और बेटी का जन्म हुआ। रतनगढ़ में ही उन्होंने अपनी तीनों बेटियों और 8 बेटों की शादी करवाई।

पाकिस्तान में दादा की 25 एकड़ जमीन दिवाया राम ने बताया कि उनके दादा की पाकिस्तान में अब भी 25 एकड़ जमीन है। यह जमीन पाकिस्तान के बखर जिले की दरियापुर तहसील के पंचगिरेह क्षेत्र में स्थित है। भारत में रहने के कारण उनके परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड और अन्य प्रमाण पत्र भारत के बन चुके हैं। जल्द ही उन्हें भारतीय नागरिकता मिलने की उम्मीद है।

चचेरे भाई भी रतिया आकर रहने लगे दिवाया राम का चचेरा भाई ओमप्रकाश भी अपने पिता सोना राम, 3 भाइयों और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ 2006 में पाकिस्तान से रतिया आ गया था। भारत आने के 3 साल बाद, 2009 में, ओमप्रकाश की शादी उस समय के विधायक ज्ञानचंद ओढ़ी के नजदीकी रिश्तेदार के घर सरदारेवाला गांव में हुई। उनके 2 अन्य भाइयों की शादी भी फतेहाबाद जिले में हुई।

ओमप्रकाश ने बताया कि उनके परिवार के 6 सदस्यों को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है। परिवार के अन्य सदस्यों के दस्तावेज भी भारत सरकार के पास भेजे गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही वे सभी भारतीय नागरिक कहलाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.