दक्षिण अफ्रीका में इस्वातिनी राजा की 16वीं पत्नी बनेंगी पूर्व राष्ट्रपति जूमा की बेटी, 35 साल बड़े किंग से की सगाई

Updated on 05-09-2024 02:07 PM
लोबांबा: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा की 21 वर्षीय बेटी नोमसेबो अफ्रीकी देश इस्वातिनी के राजा से शादी करने जा रही हैं। राजा मस्वाती III के साथ नोमसेबो जूमा की सगाई पारंपरिक नृत्य समारोह के दौरान हुई है। अफ्रीका की अंतिम पूर्ण राजशाही इस्वातिनी के राजा की उम्र 56 वर्ष है और वह अब तक 15 शादी कर चुके हैं। इस समय राजा की 11 पत्नियां उनके साथ महल में रहती हैं। ऐसे में जुमा की बेटी राजा की 16वीं पत्नी होंगी, जो पति से 35 साल छोटी हैं। इस्वातिनी की राजशाही के प्रवक्ता अल्फियस नक्सुमालो ने बीबीसी से कहा है कि नोमसेबो राजा से प्रम विवाह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शादी को 'राजनीतिक गठबंधन' कहना गलत है।

नोमसेबो सोमवार को लुडजिडजिनी रॉयल पैलेस में रीड नृत्य समारोह के आखिरी दिन इस्वातिनी साम्राज्य के चमकीले रंग के कपड़े पहने हुए नजर आईं और पारंपरिक डांस किया। इस समारोह मे राजा को प्रतिभागियों में से दुल्हन चुनने की अनुमति है। इस मौके पर नोमसेबो को लिफोवेला यानी शाही मंगेतर के रूप में प्रस्तुत किया गया।

दक्षिण अफ्रीका और किंग के संबंध


जैकब जूमा 2009 से 2018 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे हैं और पहले से ही राजा मस्वाती के रिश्तेदार भी हैं। राजा मस्वाती डिक्री द्वारा शासन करते हैं और 38 वर्षों से देश के सिंहासन पर बैठे हैं। कई पत्नियों के साथ वह एक विलासिता की जिंदगी जीते हैं, हालांकि इस्वातिनी एक गरीब देश है और ज्यादातर आबादी गरीबी में रहती है। पहले स्वाजीलैंड के नाम से पहचान रखने वाले देश इस्वातिनी की आबादी करीब 11 लाख है। यह एचआईवी/एड्स संक्रमण की दुनिया की सबसे ऊंची दरों में से एक वाला देश है।

इस्वातिनी लगभग चारों ओर से दक्षिण अफ्रीका से घिरा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका की जुलु राजशाही और इस्वातिनी के बीच मजबूत पारंपरिक संबंध हैं। इस समय जुलु राजा मिसुजुलु ज्वेलिथिनी भी मस्वाती III के भतीजे हैं। वहीं जैकब जुमा 1999 के हथियार सौदे पर एक अदालती मामले का सामना कर रहे हैं। उनको राष्ट्रपति पद भी भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते छोड़ना पड़ा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.