अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में चार मेडल पक्के:अदिति कुमारी, नेहा, पुलकित और मानसी लाठर फाइनल में पहुंची

Updated on 22-08-2024 01:54 PM

जॉर्डन के अम्मान में चल रही अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में चार महिला पहलवानों ने फाइनल में पहुंच कर अपना मेडल पक्का कर लिया है। वहीं भारत को अब तक 2 ब्रॉन्ज मेडल मिला है। बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल में अदिति कुमारी, नेहा, पुलकित और मानसी लाठर ने मुकाबला जीत कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।

अदिति फाइनल में ग्रीस की पहलवान से भिड़ेंगी
अदिति ने 43 किलो वेट में सेमीफाइनल में एलेक्सांद्रा बेरेजोवस्काइया को 8-2 से हरा कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। फाइनल में उनका मुकाबला ग्रीस की मारिया लुईजा गिंका के साथ होगा। इससे पहले उन्होंने यूक्रेन की कैरोलिन शफरिक को 10-0 को और उसके बाद मैरीम मोहम्मद अब्देलाल को 4-2 से हराया।

नेहा ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की पहलवान को हराया
वहीं 57 किलो वेट में नेहा ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की अन्ना स्ट्रेटेन को हरा कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। इससे पहले उन्होंने यूनान की माइरी मेनी को और उसके बाद जॉर्जिया की मिरांडा केपेनाद्जे को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया। फाइनल में उनका मुकाबला जापान की सो त्सुत्सुई से होगा।

पुलकित ने मराम इब्राहिम ऐली को हराया
65 किलो वेट में पुलकित मिस्र की मराम इब्राहिम ऐली को 3-0 से हरा कर फाइनल में पहुंची। अब उनका अगला मुकाबला डारिया फ्रोलोवा से होगा। इससे पहले उन्होंने चीन के लिंग केइ को हराया और उसके बाद जूलियाना केटेनजारो के खिलाफ 9-0 से जीत दर्ज की।

मानसी ने 12-2 से जीता सेमीफाइनल मुकाबला
73 किलो वेट में मानसी लाठर ने सेमीफाइनल में क्रिस्टीना डेमचुक को 12-2 से हरा कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। वहां पर उनका मुकाबाला हन्ना पिरस्काया से होगा।

भारत को ग्रीको रोमन में मिले हैं 2 मेडल
ग्रीको रोमन के 110 किलो वेट में रौनक दहिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में रौनक ने तुर्की के इमरुल्लाह कैपकन को 6-1 से हराया। इससे पहले रौनक सेमीफाइनल मुकाबले में हंगरी के जोल्टन जाको से 0-2 से हार गए थे।

साईनाथ पारधी ने भी जीता ब्रॉन्ज
साईनाथ पारधी ने ग्रीको रोमन में भारत के लिए एक और ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। उन्होंने 51 किग्रा वर्ग के ब्रॉन्ज मेडल के हुए मुकाबले में कजाकिस्तान के मुसन येरासिल को 3-1 से हराया। इससे पहले रेपेचेज राउंड में अमेरिका के मुनारेटो डोमिनिक माइकल को 7-2 से हराया कर ब्रॉन्ज मेडल के लिए पहुंचे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.