एम्स भोपाल में 'सेटिंग' के नाम पर ठगी... सरकारी नौकरी का झांसा देकर नर्स से हड़पे 50 हजार

Updated on 22-04-2026 01:55 PM

भोपाल। निजी अस्पताल की एक नर्स को एम्स भोपाल में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिचितों के जरिए मिले दो युवकों ने एम्स भोपाल में स्थाई नौकरी लगवाने का झांसा देकर रकम ले ली, लेकिन न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे वापस किए। बागसेवनिया पुलिस ने शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रभावशाली बताकर एक लाख रुपये में तय हुआ था सौदा

पुलिस के अनुसार, प्रिया राठौर (30) गंज सीहोर की रहने वाली है और वर्तमान में बागसेवनिया इलाके में रहकर एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत है। फरवरी 2025 में प्रिया के पिता गेंदालाल के परिचित मुकुल त्यागी ने उसकी मुलाकात सीहोर निवासी अमर छावा से कराई थी। अमर ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए एम्स भोपाल में स्थाई नर्स की नौकरी लगवाने का दावा किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच एक लाख रुपए में सौदा तय हुआ, जिसमें से 50 हजार रुपए प्रिया ने दे दिए। शेष राशि नौकरी लगने के बाद देने की बात तय हुई थी।

न ऑफर लेटर मिला और न ही नौकरी

रकम लेने के बाद आरोपियों ने लंबे समय तक पीड़िता को भरोसे में रखा, लेकिन न तो कोई ऑफर लेटर दिया गया और न ही नौकरी से जुड़ी कोई प्रक्रिया पूरी कराई गई। जब प्रिया और उसके परिजनों ने आरोपियों से संपर्क किया तो वे लगातार टालमटोल करते रहे। आखिरकार परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद मुकुल त्यागी और अमर छावा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
भोपाल। शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र की अशोका कालोनी में शुक्रवार देर रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने सरेराह हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। वारदात को अंजाम देने के…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन को सुरक्षित, तेज और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए रेलवे लगभग 4.49…
 07 June 2026
 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश की दो सीटों पर प्रत्याशी बनाए गए दोनों ही नेताओं ने शनिवार को नामांकन दाखिल करने के साथ ही अपनी चल अचल संपत्तियां…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल शनिवार को नामांकन दाखिल…
 07 June 2026
 भोपाल। जेपी अस्पताल में अब आर्थोपेडिक इम्प्लांट की उपलब्धता को बेहद मजबूत किया जा रहा है, जिसके लिए 15 लाख रुपये का विशेष बजट प्रावधान किया गया है। अस्पताल में…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रहने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने का…
 07 June 2026
भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक…
 06 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार सिविल सेवा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 2026 का…
Advt.