'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' से 'जो तेरा है वो मेरा है' तक, हफ्तेभर 7 फिल्मों-वेब सीरीज का बोलबाला

Updated on 16-09-2024 06:20 PM
पिछले हफ्ते नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर एक से बढ़कर एक कॉन्टेंट का बोलबाला था। विक्रांत मैसी की 'सेक्टर 36' से लेकर अपारशक्ति खुराना और राहुल बोस जैसे कलाकारों से सजी 'बर्लिन' रिलीज हुई। इनके अलावा कई हॉलीवुड वेब सीरीज और फिल्में भी थीं, जिन्होंने पूरे हफ्ते दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। अब नए हफ्ते की शुरुआत के साथ, नए कॉन्टेंट की बारी है। इस वीक भी ओटीटी पर फिल्मों और वेब सीरीज का जलवा बरकरार है। कपिल शर्मा का फेमस शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन लौट रहा है। इसके अलावा मार्वल की मिनी सीरीज Agatha All Along भी दस्तक दे रही है, जो WandaVision का स्पिन ऑफ है। लेकिन कब और कहां आ रही हैं, ये आपको इस लिस्ट में पता चलेगा।
इस हफ्ते नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो, जियो सिनेमा, प्राइम वीडियो सहित तमाम OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट:

1. Agatha All Along

रिलीज डेट- 18 सितंबर
कहां देखें- Disney+ Hotstar
'अगाथा ऑल अलॉन्ग' मार्वल की एक मिनी सीरीज है, जो 'वांडाविजन' से एक स्पिन-ऑफ है। यह शो मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में 11वीं टीवी सीरीज बनने के लिए तैयार है, जिसमें शरारती अगाथा हार्कनेस (कैथरीन हैन) हैं। वो अपनी खोई हुई शक्तियों को फिर से पाने की कोशिश करती हैं, क्या वो अपनी इस कोशिश में कामयाब होगीं, ये आपको इसे देखने के बाद ही पता चलेगा। इसमें ऑब्रे प्लाजा, पैटी लुपोन और जो लोके भी हैं।

2. Twilight of the Gods

रिलीज डेट- 19 सितंबर
कहां देखें- Netflix
इसका निर्माण जैक स्नाइडर ने किया है। ये एक एनिमेटेड सीरीज है, जिसमें पौराणिक कहानी को पेश किया गया है। इसमें सस्पेंस भी है और रहस्य भी। कहानी आपको कुर्सी से हिलने तक नहीं देगी। रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीन भी हैं।

3. Monsters: The Lyle and Erik Menendez Story

रिलीज डेट- 19 सितंबर 2024
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
रयान मर्फी की फेमस एंथोलॉजी सीरीज की दूसरी किश्त। इस सीजन में लाइल और एरिक की कहानी है। दोनों भाइयों को 1989 में बेवर्ली हिल्स हवेली में अपने माता-पिता की बेरहमी से हत्या करने का दोषी ठहराया गया था। दोनों भाइयों ने अपने पैरेंट्स पर सनसनीखेज खुलासे किए थे, जिससे हर कोई दंग रह गया था। ये एक सच्ची और भयावह घटना पर आधारित है।

4. First Love

रिलीज डेट- 20 सितंबर
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
अगर प्यार सच्चा है तो वो लौट कर जरूर आएगा। 'फर्स्ट लव' कुछ यही कहानी कहती है। कॉलेज में पढ़ने वाले दो स्टूडेंट्स को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है, लेकिन कुछ ऐसा होता है, जिससे इनके रास्ते अलग हो जाते हैं।

5. His Three Daughters

रिलीज डेट- 20 सितंबर 2024
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
इसका निर्देशन अजाजेल जैकब्स ने किया है। दिल को छू लेने वाली कहानी अलग-थलग रह रहीं तीन बहनों केटी (कैरी कून), क्रिस्टीना (एलिजाबेथ ओल्सन) और रेचल (नताशा लियोन) की है, जो अपने पिता के आखिरी दिनों में उनकी देखभाल करने के लिए उनके न्यूयॉर्क वाले अपार्टमेंट में मिलती हैं। तीनों की सोच एक-दूसरे से एकदम अलग है और इस वजह से उनकी आपस में बनती नहीं है। परिवार में तनाव का माहौल है। क्या ये अपने टूटे रिश्तों को सुलझा पाएंगी?

6. Jo Tera Hai Woh Mera Hai

रिलीज डेट- 20 सितंबर
कहां देखें- जियो सिनेमा
Jo Tera Hai Woh Mera Hai फिल्म में परेश रावल और अमित सियाल जैसे धुरंधर कलाकार हैं। एक बूढ़े आदमी का घर पाने की चाहत रखने वाले अमित सियाल को क्या-क्या पापड़ बेलने पड़ते है, ये कॉमेडी भरी फिल्म देखकर आपका वीकेंड तो बन जाएगा। इसमें फैजल मलिक, सोनाली कुलकर्णी और सोनाली सहगल भी हैं।

7. The Great Indian Kapil Show season 2

रिलीज डेट- 21 सितंबर
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
थोड़े समय के ब्रेक के बाद कपिल शर्मा अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन लेकर लौट आए हैं। इस बार आलिया भट्ट से लेकर सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर तक मेहमान बनकर आने वाले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.