विवियन डिसेना से गुरुचरण सिंह तक, मिलिए सारे घरवालों से, जो होने जा रहे हैं कैद

Updated on 06-10-2024 12:57 PM
टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' रविवार 6 अक्टूबर 2024 यानी आज दस्तक दे रहा है। रात को 9 बजे ग्रैंड प्रीमियर होगा और इस सीजन के 18 सदस्यों के चेहरों से पर्दा हटेगा। लेकिन हम आपके लिए पहले ही इन 18 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट लेकर आ गए हैं। आइये आपको इन सभी से मिलवाते हैं, जो तकरीबन 3 महीने तक बिग बॉस के घर के अंदर कैद रहेंगे और दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए एक्टर गुरुचरण सिंह का नाम, सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के लिए कंफर्म है। कुछ महीनों पहले वो अचानक गायब हो गए थे, जिसके बाद काफी हो-हल्ला हुआ था। करीब 25 दिन बाद वो वापस लौटे थे। कई खुलासे किए थे कि उनके ऊपर करोड़ों रुपये का कर्ज है। उन्हें काम नहीं मिल रहा है।

शिल्पा शिरोडकर, साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की साली और नम्रता शिरोडकर की बहन हैं। वो 90 के दशक की सेंसेशनल एक्ट्रेस रह चुकी हैं। शाहरुख खान से लेकर गोविंदा तक के साथ काम कर चुकी हैं। 13 साल के लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने टीवी सीरियल 'एक मुट्ठी आसमान' (2013) से कमबैक किया।

करण वीर मेहरा ने हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' जीता है। वो टीवी एक्टर हैं। 'रागिनी एमएमएस 2, 'मेरे डैड की मारुती', 'ब्लड मनी', 'बदमाशियां' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

विवियन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्हें 'प्यार की एक कहानी' सीरियल से पहचान मिली थी। 'मधुबाला', 'शक्ति' जैसे सुपरहिट शोज का हिस्सा रहे हैं। 'झलक दिखला जा 8' और 'खतरों के खिलाड़ी 7' में भी हिस्सा ले चुके है। उज्जैन, मध्य प्रदेश में पले-बढ़े हैं। 10 साल की उम्र तक वो अपने पिता की तरह फुटबॉलर बना चाहते थे। उन्होंने 2013 में वाहबिज दोराबजी से शादी की थी, लेकिन 2016 में इनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद 2022 में विवियन ने Egyptian जर्नलिस्ट Nouran Aly का हाथ थामा। इनकी एक बेटी भी है।

पंजाब के रहने वाले शहजादा ने अब तक 4 सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने 2020 में 'ये जादू है जिन्न का!' सीरियल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 'छोटी सरदारनी' का हिस्सा रहे। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो से उन्हें निकाल दिया गया। उनपर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगा, पर उन्होंने इसे निराधार बताया था। उल्टा ये कहा कि उनके साथ सेट पर बदसलूकी हुई।

इन्हें सभी 'वायरल भाभी' के नाम से भी जानते हैं। ये सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' में नजर आ चुकी हैं। इनके रील्स सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं और हर कोई इनके बेबाक-बोल्ड अंदाज का कायल है। उन्होंने साल 2023 में सलमान की सिक्योरिटी टीम पर सनसनीखेज आरोप भी लगाया था कि उनके साथ मारपीट हुई, सेट से निकाल दिया गया। ये देखना दिलचस्प होगा कि सलमान उनसे इस बारे में क्या बात करेंगे।
Chum Darang को भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव की फिल्म 'बधाई दो' में देखा गया था। वो अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। वो आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आ चुकी हैं। 'पाताल लोक' में भी उनका छोटा-सा रोल था।

एलिश टीवी एक्ट्रेस हैं। वो 'पंड्या स्टोर' में रावी के रोल में नजर आ चुकी हैं। उन्हें 'बिग बॉस 12' की विनर दीपिका कक्कड़ के साथ 'ससुराल सिमर का' में भी देखा जा चुका है और वो 'कहां हम कहां तुम' जैसे टीवी शोज का भी हिस्सा रही हैं। दीपिका और एलिस दोस्त भी हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो 'पंड्या स्टोर' के ही कंवर ढिल्लन के साथ रिलेशनशिप में हैं।

अरफीन खान भी 'बिग बॉस 18' का हिस्सा होंगे। वो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ सहित कई बॉलीवुड सितारों के लाइफ कोच रहे हैं। जब ऋतिक और कंगना के रिश्ते पर हल्ला मचा हुआ था, तब भी अरफीन ने ऋतिक का साथ दिया था।

सारा अरफीन खान भी बॉलीवुड हस्तियों के काफी करीब हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर कई सितारों के साथ तस्वीरें हैं। वो एक्ट्रेस भी हैं। ये कपल दुबई में रहता है।

चाहत टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2016 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वो 'नाथ: जेवर या जंजीर' में काम कर चुकी हैं। उन्हें 'तेनाली रामा', 'हमारी सिल्क बहू' और 'द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण' जैसे शोज में देखा गया था। आपको शायद ही पता होगा कि उन्हें 'राधा कृष्ण' सीरियल के लिए कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में सीरियल में मल्लिका सिंह नजर आई थीं।

इन्हें राजन शाही के सीरियल 'अनुपमा; से घर-घर में पहचान मिली। उन्होंने शो में रुपाली गांगुली की बेटी का किरदार निभाया था। अब वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं। 21 साल की मुस्कान ने टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा बनने से पहले करीब 10 साल तक स्ट्रगल झेला। उन्हें श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हसीना पारकर' और 'हेलीकॉप्टर ईला' जैसी फिल्म में देखा जा चुका है।

न्यारा भी टीवी एक्ट्रेस हैं। वो 'दिव्य दृष्टि' सीरियल के लिए जानी जाती हैं। उन्हें 'पिशाचिनी' में भी देखा गया। उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 13' में खतरनाक स्टंट किए थे। फिल्मों की बात करें तो वो 'वन नाइट स्टैंड' और 'अजहर' में नजर आ चुकी हैं।

अविनाश ने विज्ञापनों से करियर की शुरुआत की थी। 2017 में 'सेठ जी' सीरियल से टीवी डेब्यू किया। 'प्यार तूने क्या किया', 'इश्कबाज', 'क्रॉसरोड्स', 'ये रिश्ते हैं प्यार के', 'तितली', 'मीठा खट्टा प्यार हमारा' जैसे सीरियल्स में नजर आए। वे रायपुर, छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

तजिंदर पाल सिंह बग्गा बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के दिल्ली इकाई के प्रवक्ता हैं। वो एक ऑनलाइन टी-शर्ट क्लोदिंग के मालिक भी हैं, जहां देशभक्त और राष्ट्रवादी से जुड़े टी-शर्ट मिलते हैं।

रजत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ फिटनेस ट्रेनर और पावर लिफ्टर भी हैं। उन्होंने ही एल्विश यादव और मैक्सटर्न के बीच सुलह करवाई थीस जब इनका झगड़ा हुआ था।

गुणरत्न सदावर्ते, एसटी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण राज्य में फेमस हुए। उन्होंने कर्मचारियों का स्वतंत्र संगठन शुरू किया और श्रमिक नेता बन गए।

18. श्रुतिका अर्जुन

श्रुतिका का जन्म 1987 में तमिलनाडु में हुआ। वो टीवी एक्ट्रेस, बिजनेसवुमेन और पूर्व एक्ट्रेस हैं। उन्होंने तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया था। एक्टिंग में डेब्यू करने के 2 साल बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी थी। लेकिन 2022 में रियलिटी शो से वापसी की। उनकी शादी बिजनेसमैन अर्जुन से हुई है। इनका एक बेटा भी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.