लखनऊ में पूरा कीजिए अपने घर का सपना, LDA दे रहा बड़ा मौका, अनंत नगर योजना में तुरंत कराएं रजिस्ट्रेशन

Updated on 20-12-2025 01:14 PM
लखनऊ: शहर में आवासीय भूखंडों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। एलडीए एक बार फिर अपनी अनंत नगर योजना में 637 भूखंडों का रजिस्ट्रेशन शनिवार को खोलने जा रहा है। एलडीए वीसी ने शुक्रवार को इस बाबत आदेश जारी कर दिया। आवेदक 12 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

योजना का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है। इसमें चौड़ी सड़कों के साथ बिजली आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछाई जा रही है। योजना में बड़े हिस्से में एडुटेक सिटी विकसित की जाएगी।
लगभग 130 एकड़ भूमि पर पार्को व ग्रीन स्पेस का विकास किया जाएगा। आकाश खंड और आदर्श खंड में है भूखंड अनंत नगर योजना में पहले दो चरणों में 666 भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जा चुका है। इस बार आकाश खंड के 617 और आदर्श खंड के 20 भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन खोला जा रहा है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
आवेदकों को वेबसाइट registration.Idalucknow.in/#/login पर लॉग-इन करके रजिस्ट्रेशन पुस्तिका खरीदनी होगी। इसके बाद भूखंड के अनुमानित मूल्य की 5% रजिस्ट्रेशन धनराशि जमा करके रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.