गरुड़ कंस्ट्रक्शन का आईपीओ 8.63% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ, शिव टेक्सकेम ने भी भर दी झोली

Updated on 15-10-2024 12:11 PM
नई दिल्ली: मंगलवार को शेयर मार्केट में दो आईपीओ लिस्ट हुए। इसमें मेन बोर्ड से गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग (Garuda Construction and Engineering) और एसमएमई बोर्ड से शिव टेक्सकेम (Shiv Texchem Ltd) का आईपीओ शामिल है। दोनों आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग हुई। गरुड़ कंस्ट्रक्शन का आईपीओ BSE पर 8.63% प्रीमियम के साथ और शिव टेक्सकेम का आईपीओ 44% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। ऐसे में दोनों आईपीओ ने निवेशकों को लिस्टिंग पर ही प्रॉफिट दे दिया।

लिस्टिंग के बाद तेजी से बड़ा गरुड़ का शेयर

गरुड़ कंस्ट्रक्शन के शेयर में लिस्टिंग के बाद तेजी देखी गई। इसका आईपीओ प्राइज 95 रुपये था। बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 8.63% प्रीमियम के साथ 103.20 रुपये पर हुई। लिस्टिंग के बाद इसमें तेजी देखी गई और कुछ ही देर में यह 109.78 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें मुनाफावसूली भी देखी गई। ऐसे में यह गिरकर 100.30 रुपये तक आ गया। बाद में इसकी कीमत फिर से बढ़ गई। ऐसे में लिस्टिंग के बाद इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

तीन गुना से ज्यादा हुआ था सब्सक्राइब


इस आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। यह आईपीओ 8 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 10 को बंद हुआ था। इन तीन दिनों में इसे 3 गुने से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था। ग्रे मार्केट में भी इस शेयर की स्थिति ठीक थी। ग्रे मार्केट के अनुसार इसके 5.26% प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद थी।

शिव टेक्सकेम के आईपीओ का जबर्दस्त रिटर्न


मंगलवार को एसएमई सेगमेंट से शिव टेक्सकेम के आईपीओ ने लिस्टिंग पर निवेशकों को जबर्दस्त रिटर्न दिया। इस आईपीओ की प्राइज 166 रुपये था। इसकी लिस्टिंग 44 फीसदी प्रीमियम के साथ 239 रुपये पर हुई। लिस्टिंग के बाद इसका रिटर्न 50 फीसदी से ज्यादा हो गया और इसकी कीमत 250 रुपये को पार कर गई। हालांकि एक समय इसकी कीमत गिरकर 227.05 रुपये पर भी आ गई थी। लेकिन बाद में इसमें सुधार आ गया।

कैसी थी ग्रे मार्केट में स्थिति?


इस आईपीओ को ग्रे मार्केट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ग्रे मार्केट में इसका जीएमपी 44.58% तक पहुंच गया था। हालांकि बाद में यह गिरकर करीब 40 फीसदी पर आ गया था। इसके बाद यही रहा। ऐसे में देखा जाए तो इस आईपीओ की ग्रे मार्केट में भाव के आसपास ही लिस्टिंग हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.