रोहित शेट्टी के कारण गश्मीर महाजनी खो बैठे आपा! गुस्से में शालीन और क्रू मेंबर को दिया धक्का, हुई बहस

Updated on 09-09-2024 05:28 PM
रोहित शेट्टी के स्टंट पर आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' का तीन हफ्ते में फिनाले होना है। इस सीजन को अपना कोई एक विनर भी मिल जाएगा। फिलहाल अभी 8 कंटेस्टेंट्स शो में बरकरार हैं। ऐसे में कौन टॉप 5 में पहुंचता है और कौन ट्रॉफी पर अपना हक जमाता है, ये देखना दिलचस्प होगा। मगर उसके पहले हमेशा शांत रहने वाले गश्मीर महाजनी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। शो के जारी नए प्रोमो में वह बुरी तरह भड़के हुए दिखाई दे रहे हैं।

'खतरों के खिलाड़ी 14' के नए प्रोमो में गश्मीर महाजनी दोनों कान में इयरफोन लगाए हुए हैं और क्रू मेंबर्स से कह रहे हैं, 'अरे यार सुबह-सुबह मत करवाओ यार। अरे पहले स्टंट तो खत्म करने दे ना।' इसके बाद वह सामने खड़े एक लड़के को बुरी तरह धक्का मार देते हैं। तभी शालीन भनोट आते हैं और कहते हैं कि वह शांत हो जाएं।

गश्मीर महाजनी ने दिया शालीन भनोट को धक्का


शालीन से गश्मीर गुस्से में बोलते हैं, 'हर बार बीच में आया कर। कैमरा ऑन नहीं है शालीन।' तो छाता थामे शालीन बोलते हैं, 'मेरे ऊपर भड़कने की जरूरत नहीं है ब्रो।' गश्मीर ने कहा, 'अगर भड़क गया तो...?' शालीन भी गुस्से में कहते हैं, 'आजा फिर... अपनी हीरोगीरी अपने में रख। तू मेरे को धक्का देकर दिखा।' तभी गश्मीर उन्हें धक्का मार देते हैं। फिर शालीन भी उन्हें धक्का देते हैं। और उसके बाद क्रू मेंबर्स दोनों के बीच आ जाते हैं।

गश्मीर-शालीन की लड़ाई देख बोले यूजर्स


इस प्रोमो को देखने के बाद लोगों का रिएक्शन भी आया है। एक यूजर ने कहा, 'ये प्रैंक है। हर साल रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स को क्रू के साथ टास्क देते हैं। गश्मीर हमेशा से ही शांत इंसान रहे हैं। कलर्स टीवी हमें बेवकूफ नहीं बना सकता।' एक ने लिखा, 'KKK अब BB बन गया।' एक ने कहा, 'जाहिर सी बात है कि ये एक मजाक है। मुझे शालीन और गश्मीर पर पूरा भरोसा है कि ये दोनों छपरी की तरह तो लड़ाई नहीं करेंगे। इनका एक क्लास है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.