गौरव खन्ना ने खाई 3 कटोरी दाल तो मचा बवाल, जीशान ने एक्टर को कहा 'जाहिल', बसीर अली भी भड़के
Updated on
27-08-2025 01:34 PM
'बिग बॉस 19' को शुरू हुए तीन दिन ही हुए हैं, और घरवालों ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। घर की ड्यूटी से लेकर खाने-पीने तक पर लड़ाइयां होने लगी हैं। आने वाले एपिसोड में तो और भी बवंडर मचने वाला है और वह भी सिर्फ दाल है। गौरव खन्ना ने एक्स्ट्रा दाल खा ली, तो उसी को लेकर जीशान कादरी और बसीर अली उन पर चढ़ गए। खूब बवाल मचा, जिसके बाद गौरव ने कहा कि यही बात तो उन्हें नॉमिनेट कर दो।
मेकर्स ने 27 अगस्त के 'बिग बॉस 19' का प्रोमो रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें गौरव खन्ना का अग्रेसिव अवतार देखने को मिला। वहीं, जीशान कादरी भी गौरव के लिए अपमानजनक शब्द बोलते नजर आए। उन्होंने गौरव को 'जाहिल आदमी' कह दिया।
गौरव के दाल खाने पर छिड़ी लड़ाई, 'बिग बॉस 19' के नए प्रोमो में झलक
'बिग बॉस 19' के नए प्रोमो में गौरव खन्ना पूछते हैं, 'एक कटोरी दाल में 7 लोगों की दाल खा गया मैं?' इसके बाद जीशान कादरी, बसीर अली और अमल मलिक से कहते नजर आते हैं कि गौरव सबसे बड़ा जाहिल है। यही तो सुनने में आया है कि गौरव ने दाल तीन और चार बार ली कि दाल आज बहुत टेस्टी बनी है। इस बात पर गौरव आगबबूला हो जाते हैं और बोलते हैं, 'ये जो झूठ बोल रहा है ना कि मैंने तीन बार ली चार बार ली, एक बार लेकर बैठा हूं दाल।'
गौरव खन्ना का अग्रेसिव अवतार देख फैंस बोले- वो स्मार्ट प्लेयर
इसी बात पर बसीर अली भी गौरव खन्ना पर टूट पड़ते हैं और कहते हैं कि उन्होंने घरवालों के लिए ज़ीरो कन्सर्न दिखाया है। गौरव फिर कहते हैं कि तो फिर कर दो नॉमिनेट। उधर प्रणित मोरे घरवालों के बीच बैठकर स्टैंड-अप कॉमेडी करके घर का माहौल हल्का करते नजर। खैर, अब दाल पर छिड़ी लड़ाई क्या रूप लेगी, यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा, पर फिलहाल फैंस को गौरव का यह नया रूप पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर प्रोमो देखने के बाद फैंस के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, 'अब पूरा गेम गौरव, गौरव हो रहा है।' एक और कमेंट है, 'गौरव सीआईडी इंस्पेक्टर है।' एक बोला, 'गौरव स्मार्ट प्लेयर है।'
'बिग बॉस 19' में पहले हफ्ते में 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट
'बिग बॉस 19' 24 अगस्त को प्रीमियर हुआ था, जिसमें 16 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री की। इनमें गौरव के अलावा अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, अमल मलिक, जीशान कादरी, बसीर अली, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, नटालिया, अतुल किशन, अभिषेक बजाज, नीलम गिरी, नेहल चुडासमा, फरहाना भट्ट, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर जैसे नाम शामिल हैं। इनमें से सात कंटेस्टेंट्स पहले हफ्ते में ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…