गौतम अडानी की अमीरों की लिस्ट में लंबी छलांग, मुकेश अंबानी से रह गए हैं कितने पीछे?
Updated on
26-07-2024 01:48 PM
नई दिल्ली: देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को 1.27 अरब डॉलर यानी करीब 10,633 करोड़ रुपये की तेजी आई। इसके साथ ही वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पिछले दो दिन में वह इस लिस्ट में दो स्थान ऊपर चढ़े हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ अब 103 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 18.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। एशियाई अमीरों में वह मुकेश अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ 112 अरब डॉलर है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। अंबानी और अडानी की नेटवर्थ में अब नौ अरब डॉलर का अंतर रह गया है।