बांग्लादेश से पाकिस्तान की तुलना पर भड़के जनरल मुनीर:कहा- दहशतगर्दी की तो अल्लाह कसम हम मुकाबला करेंगे

Updated on 09-08-2024 03:09 PM

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा देश में संकट खड़ा करना ‘सबसे बड़ा गुनाह’ है। सेना ऐसे किसी भी कोशिश को नाकाम कर देगी और देश की हिफाजत करेगी।

पाकिस्तानी अखबार द ट्रिब्यून एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सेना प्रमुख का ये बयान सोशल मीडिया पर उन पोस्ट्स के बाद आया है जिनमें पाकिस्तान के हालात की तुलना बांग्लादेश से की गई है।

इस्लामाबाद में नेशनल उलेमा कन्वेंशन में बोलते हुए मुनीर ने कहा कि अगर कोई पाकिस्तान में अराजकता फैलाने की कोशिश करता है तो ‘अल्लाह कसम’, हम उनसे मुकाबला करेंगे। उन्होंने यकीन दिलाया कि अल्लाह के रहमों करम से पाकिस्तानी सेना अशांति और अव्यवस्था को दूर करने में कामयाब होगी।

मुनीर बोले- पाकिस्तान आखिरी समय तक रहेगा
मुनीर ने बिना नाम लिए भारत पर कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा- वे लोग कहां हैं जो कहते थे कि उन्होंने टू-नेशन थ्योरी को बंगाल की खाड़ी में डुबा दिया है। सैन्य प्रमुख ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत पाकिस्तान को नुकसान नहीं पहुंचा सकती है, क्योंकि इसे आखिरी वक्त तक चलने के लिए बनाया गया है।

मुनीर ने कहा कि देश कितना अहम है यदि आपको ये जानना है तो इराक, सीरिया और लीबिया को देखिए। पाकिस्तान की मौजूदगी हमेशा बनी रहेगी, क्योंकि इसे आखिरी वक्त तक के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि लाखों आसिम मुनीर, लाखों नेता और लाखों विद्वान इस पाकिस्तान के लिए कुर्बान हैं, क्योंकि देश हमसे ज्यादा जरूरी है।

सोशल मीडिया को बताया हिंसक घटनाओं की वजह
सेना प्रमुख ने देश में अराजक घटनाओं का ठीकरा सोशल मीडिया पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया पर सेना की आलोचना ज्यादा होने लगी है। इससे देश का राजनीतिक और सामाजिक ताना-बाना बिगड़ रहा है। ऐसी कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ गिरफ्तारियां और कानूनी कार्रवाई हो रही हैं।

जनरल मुनीर ने भ्रष्टाचार को एक बुराई बताया और इसे अल्लाह की नजर में सबसे बड़ा अपराध बताया। मुनीर ने कहा कि अल्लाह के आदेश के मुताबिक पाकिस्तानी सेना देश से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि शरियत और संविधान का पालन नहीं करने वालों को वे पाकिस्तानी नहीं मानते।

अपने संबोधन में मुनीर ने लंबे समय से चले आ रहे कश्मीर मुद्दे पर बात की। उन्होंने कश्मीर को भारत-पाकिस्तान का अधूरा एजेंडा बताया। उन्होंने गाजा में जारी अत्याचारों पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि गाजा में लोगों का दुख देखकर वे खून के आंसू रोते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.