गाजा में नरसंहार नहीं हो रहा... नेतन्याहू के खिलाफ अरेस्ट वारंट पर भड़का अमेरिका, बाइडन ने बताया अपमानजनक
Updated on
21-05-2024 02:09 PM
तेल अवीव: अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री याव गैलंट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की तैयारी में है। आईसीसी के इस संभावित कदम पर अमेरिका ने सवाल उठाया है। आईसीसी के संभावित गिरफ्तारी वारंट की लिस्ट में हमास नेता याह्या सिनवार और मोहम्मद दीफ का भी नाम है। हमास और इजरायली नेताओं को एक साथ रखने पर अमेरिका भड़क गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के मामले को अपमानजनक बताया और जोर देकर कहा कि इजरायल और हमास के बीच कोई समानता नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'हम इजरायल की सुरक्षा के लिए खतरों के खिलाफ उसके साथ खड़े हैं।' इसके पहले आईसीसी के मुख्य अभियोजक करीम खान ने सीएनएन को बताया था कि अदालत में गाजा में हमले के दौरान युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए गिरफ्तारी की मांग कर रही है। उन्होंने इजरायल पर 7 अक्टूबर के हमले के लिए हमास नेता याह्या सिनवार के लिए भी ऐसे ही वारंट की बात कही।
टीवी पर घोषणा को लेकर सवाल
अमेरिका ने टेलीविजन इंटरव्यू पर गिरफ्तारी वारंट को लेकर भी सवाल उठाए। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि अभियोक्ता द्वारा सार्वजनिक दस्तावेज के बजाय टेलीविजन पर प्रारंभिक गिरफ्तारी की घोषणा करना एक असामान्य बात है। विदेश मंत्री ब्लिंकन ने बताया कि इजरायल अभियोजक के साथ सहयोग करने के लिए तैयार था। अभियजोक खुद शुरुआत में जांच पर चर्चा के लिए इजरायल का दौरा करने वाला था। ब्लिंकन ने बताया कि आईसीसी के कर्मचारियों की यात्रा के समन्वय के लिए अभियोजक को आज (सोमवार) इजरायल पहुंचना था। लेकिन इजरायल को बताया गया कि वे नहीं पहुंच रहे हैं। ये लगभग उसी समय हुआ जब अभियोजक आरोपों की घोषणा के लिए टीवी पर जा रहे थे।
बाइडन बोले- हमास और इजरायल में कोई समानता नहीं
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में यहूदी अमेरिकियों के एक कार्यक्रम में कहा कि गाजा में नरसंहार नहीं हो रहा है। बाइडन ने कहा कि 'हम सिनवार और हमास के बाकी हत्यारों को खत्म करने के लिए इजरायल के साथ खड़े हैं। हम हमास को हराना चाहते हैं और हम ऐसा करने के लिए इजरायल के साथ मिलकर काम करेंगे।' इसके साथ ही उन्होंने आईसीसी के गिरफ्तारी वारंट की भी निंदा की और कहा, 'मैं स्पष्ट कर दूं कि हम गिरफ्तारी वारंट के लिए आईसीसी के आवेदन को अस्वीकार करते हैं। इजरायल और हमास के बीच कोई समानता नहीं है।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'गाजा में जो हो रहा है वह नरसंहार नहीं है। हम इसे अस्वीकार करते हैं।'
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…