जॉर्ज कुरियन ने राज्य सभा के लिए जमा किया नामांकन, सीएम मोहन समेत भाजपा के कई नेता रहे मौजूद

Updated on 21-08-2024 12:51 PM
 भोपाल। मप्र में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई रिक्त हुई सीट के लिए केरल के जॉर्ज कुरियन ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। वह दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ मप्र विधानसभा परिसर में रिटर्निंग अफसर के कक्ष में पहुंचे और पर्चा भरा। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, सत्यनारायण जटिया, मंत्री तुलसीराम सिलावट, उदय प्रताप सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि राज्य सभा उपचुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। एक दिन पहले मंगलवार को भाजपा ने अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के साथ मप्र से जॉर्ज कुरियन के नाम की घोषणा की थी।

सीएम मोहन यादव से मिले

जॉर्ज कुरियन आज सुबह एयर इंडिया की नियमित फ्लाइट से भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वीडी शर्मा के साथ कुरियन मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने सीएम हाउस पहुंचे। सीएम मोहन यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी।

तय है निर्वाचन

गौरतलब है कि कि मप्र विधानसभा में दलीय स्थिति के आधार पर इस सीट से भाजपा उम्मीदवार का चुना जाना निश्चित है। इसी कारण कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा।

इसलिए बनी उपचुनाव की स्थिति

गौरतलब है कि पिछले आम चुनाव में गुना लोकसभा सीट से चुने जाने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य सभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। लिहाजा इस सीट पर उनके बचे हुए कार्यकाल के लिए उप चुनाव हो रहा है। कुरियन को अप्रैल 2026 तक का कार्यकाल मिलेगा। वह दक्षिण भारत से एल मुरुगन के बाद दूसरे ऐसे नेता हैं, जिन्हें मप्र से राज्य सभा में भेजा जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.