जर्मनी की मंत्री ने शहबाज शरीफ से मिलने से किया इनकार, पाकिस्तान की फिर हुए इंटरनेशनल बेइज्जती, बैग चेक करने से हुआ विवाद
Updated on
23-08-2024 02:15 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की एक बार फिर इंटरनेशनल बेइज्जती देखने को मिली है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आवास पर गुरुवार को अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। पाकिस्तान और जर्मनी के बीच एक राजनयिक तनाव पैदा होने से बच गया। दरअसल प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने आधिकारिक आवास पर जर्मनी की संघीय आर्थिक सहयोग और विकास मंत्री स्वेनजा शुल्जे से मिलने वाले थे। हालांकि जब मंत्री पाकिस्तानी पीएम के आवास में जाने वाली थीं, तभी उन्हें सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने रोक लिया और उनसे उनका बैग वहीं छोड़ने के लिए कहा, ताकि उसे चेक किया जा सके।
इस घटना का उनके साथ चल रहे एक पत्रकार ने वीडियो बना लिया। जर्मनी की मंत्री ने विरोध किया और किसी भी तरह की जांच कराने से इनकार कर दिया। वीडियो में पाकिस्तानी अधिकारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यह प्रोटोकॉल है। जर्मनी की मंत्री इसे लेकर नाराज हो गईं और उन्होंने पाकिस्तान में जर्मन राजदूत अल्फ्रेड ग्रैनस के साथ इस मामले पर थोड़ी देर चर्चा की। फिर दोनों वहां से वापस लौटने लगे, जो दिखाता है कि शुल्जे को शहबाज से मिलने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।
वापस लौटने लगीं मंत्री
जर्मनी के राजदूत वहां से 'थैंक्यू वेरी मच बाय-बाय' कहकर जाने लगे। जर्मनी की मंत्री के चेहरे पर हैरानी साफ झलक रही थी। इसे देख पाकिस्तानी अधिकारी भी परेशान हो गए। सुरक्षा अधिकारियों ने नरम रुख अपनाया और मंत्री को उनके बैग के साथ आवास के अंदर जाने दिया। जर्मन मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक से पहले पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत हुई थी। शुल्ज बैठक में अपने साथ एक फोटोग्राफर ले जाना चाहती थीं, लेकिन पाकिस्तानी पक्ष ने इससे भी इनकार कर दिया। लेकिन जब पाकिस्तानी अधिकारियों ने मंत्री को अपना बैग रखने को कहा तो उन्होंने सभी रेड लाइन पार करी।
पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है जर्मनी
पाकिस्तान की ओर से हुई इस हरकत के कारण एक राजनयिक संकट पैदा हो गया है। लेकिन बाद में सबकुछ योजना के अनुसार ही हुआ। पीएम शरीफ ने लगभग पूरी कैबिनेट की मौजूदगी में शुल्ज का डिनर पर स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ उनका बैग देखा जाता रहा। उल्लेखनीय है कि जर्मनी पाकिस्तान की नकदी की कमी से जूझ रही अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक प्रमुख निर्यात गंतव्य है। पाकिस्तान मुख्य रूस से जर्मनी को कपड़ा, चमड़े का सामान, खेल उपकरण और चिकित्सा उपकरण निर्यात करता है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…