जीएमसी मारपीट विवाद में यू टर्न, छात्र पलटे:​​​​​​​FIR के बाद कमेटी की बैठक में छात्र बोले- आपसी विवाद था, CCTV भी हटाया

Updated on 10-12-2025 12:12 PM

गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) भोपाल के हाई-प्रोफाइल मारपीट विवाद में मंगलवार को आपसी विवाद बना दिया गया। 3-4 दिसंबर की रात कैंटीन के बाहर हुई हिंसा में एक छात्र का चेहरा रॉड लगने से फ्रैक्चर हुआ, पुलिस में FIR दर्ज हुई, एंटी रैगिंग कमेटी तक शिकायत पहुंची। जब बयान देने की बारी आई तो आरोपी और पीड़ित दोनों पक्षों के छात्रों ने अपनी बात से पलटी मार दी। सभी ने इसे आपसी विवाद बताया है। जबकि घटना का पूरा CCTV फुटेज मौजूद था। हैरानी की बात यह है कि यह फुटेज बाद में कुछ डॉक्टरों द्वारा हटवा दिया गया और अब प्रबंधन के चुनिंदा लोगों के पास ही सुरक्षित बताया जा रहा है।

एंटी रैगिंग कमेटी ने दर्ज बयानों को रिपोर्ट में शामिल कर दिया है, जिसे अब राष्ट्रीय एंटी रैगिंग सेल, दिल्ली भेजा जाएगा। उधर, FIR वापस कराने की कोशिशें शुरू हो गईं हैं।

बयान दर्ज होने से पहले ही बदल गई कहानी एंटी रैगिंग कमेटी के सामने मंगलवार को जब आरोपी और पीड़ित दोनों पक्ष पहुंचे तो घटना रैगिंग और मारपीट से अचानक आपसी विवाद बन गई। पीड़ित स्टूडेंट्स ने कहा कि गुस्से में शिकायत कर दी थी और अब उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। वहीं, आरोपी छात्रों ने कहा कि वे लड़ाई में शामिल नहीं थे बल्कि बीच-बचाव करने पहुंचे थे। रिकॉर्डेड बयान में यह भी लिखा गया कि मामले को आपसी सुलह से समाप्त कर दिया गया है। इसके बाद कमेटी ने बयान रिपोर्ट में जोड़कर उसे एंटी रैगिंग सेल दिल्ली भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

CCTV फुटेज हटाया गया पूरी वारदात सुधामृत कैंटीन के CCTV में दर्ज हुई थी। हमले, मारपीट और रॉड लगाने की घटना साफ दिखाई दे रही थी। लेकिन मंगलवार को यह सामने आया कि फुटेज को बाद में ‘कुछ डॉक्टरों द्वारा’ हटवा दिया गया है। वर्तमान में वीडियो केवल प्रबंधन के चुनिंदा अधिकारियों के पास सुरक्षित है। इसे लेकर आरोप हैं कि कॉलेज प्रशासन ने पहले इस मामले में सख्त कार्रवाई की, 15 स्टूडेंट्स को निलंबित किया गया और फिर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। जिससे छात्र निलंबन, कानूनी कार्रवाई और रैगिंग रिपोर्ट जैसी जटिलताओं से बच सकें।

पुलिस जांच जारी एमबीबीएस छात्र पारस मरैया ने FIR में मारपीट, गाली-गलौज और लोहे की रॉड से हमला करने की बात लिखवाई थी। पुलिस ने FIR के बाद मेडिकल (MLC) भी करा लिया और तत्पश्चात आरोपियों को नोटिस थमाने की प्रक्रिया शुरू की। इधर, कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने शिकायत में लिखे नामों वाले सभी सीनियर्स और जूनियर्स को नोटिस जारी किया था और बयान दर्ज करवाए। अब पुलिस और कमेटी दोनों की जांच समानांतर रूप से चल रही है। जांच आगे बढ़ने पर और तथ्य सामने आ सकते हैं, क्योंकि पुलिस को पीड़ित का प्रारंभिक बयान और मेडिकल साक्ष्य मिल चुके हैं।

मामले में कोहेफिजा थाने के टीआई केजी शुक्ला ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी थी। सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही, एक घायल स्टूडेंट जिसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसकी आरएसओ रिपोर्ट मंगवाई गई। यदि, रिपोर्ट में फ्रेक्चर से जुड़ी बात सामने आती है तो आगे धाराएं बढ़ेंगी। जहां तक राजीनामा की बात है तो पुलिस अपनी तरफ से चालान पेश करेगी। इसके बाद की कार्रवाई कोर्ट में होगी।

क्या थी पूरी घटना घटना 4 दिसंबर की रात लगभग 1:15 बजे कैंटीन के बाहर हुई। सेकंड ईयर के डे-कॉलर छात्र पारस मरैया अपने सीनियर युगीन चौधरी और बैचमेट निधि तोमर के साथ वहां पहुंचा था। तभी बैचमेट पुष्पेंद्र सिंह ने हॉस्टलर्स को फोन कर मौके पर बुलाया। अजय ब्राह्मणे, शिवम महावर, देव रघुवंशी, विवेक मालवीय और अमन पांडे पहुंचते ही पारस से बहस करने लगे और गाली-गलौज की। विरोध करने पर सभी उस पर टूट पड़े। आरोप है कि अमन रॉड लेकर आया और पारस के सिर पर वार कर दिया। युगीन चौधरी ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला किया गया। बीच-बचाव छात्रा निधि और छात्र तरुण ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.