इंटरनेशनल लेवल पर रेकॉर्ड पर पहुंचा सोना, अपने देश में क्या है गोल्ड का हाल

Updated on 13-09-2024 07:00 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमत में एक बार फिर काफी तेजी दिख रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुरुवार को यह ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। हाल में आए आंकड़ों से अमेरिका इकॉनमी में सुस्ती के संकेत दिख रही है। इससे फेड रिजर्व की अगले हफ्ते होने वाली मीटिंग में ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ गई है। इससे सोने में काफी तेजी दिख रही है। गुरुवार को स्पॉट गोल्ड 1.6 फीसदी तेजी के साथ 2,553 डॉलर पर पहुंच गया जबकि फ्यूचर भी 1.5 फीसदी तेजी के साथ 2,581 अरब डॉलर पर आ गया। घरेलू मार्केट में भी आज सोने की कीमत में तेजी दिख रही है। एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाला गोल्ड 304 रुपये की बढ़त के साथ 73,128 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला।

पिछले सत्र में गोल्ड 72,824 रुपये पर बंद हुआ था। आज कारोबार के दौरान यह 73,275 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गया। दोपहर 12 बजे यह 278 रुपये की तेजी के साथ 73,102 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। चांदी 363 रुपये की तेजी के साथ 87,458 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी। ईसीबी के ब्याज दरों में भारी कटौती और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के बाद सोने और चांदी में मजबूत बढ़त में तेजी आई है। यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने जमा दरों में 25 आधार अंकों की कटौती करके इसे 3.5% कर दिया है।

कहां तक जाएगी कीमत


दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 250 रुपये की गिरावट के साथ 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 87,000 रुपये प्रति किग्रा के स्तर को छू गई। पिछले तीन सत्रों में चांदी की कीमतों में 3,,200 रुपये से अधिक की मजबूती आई है। जानकारों का कहना है कि एमसीएक्स पर सोने को 72,550-72,270 रुपये पर समर्थन और 73,050-73,300 रुपये पर प्रतिरोध मिल रहा है। इसी तरह चांदी को 86,300-85,500 रुपये पर समर्थन और 87,750-88,400 रुपये पर प्रतिरोध मिल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.