सोना, चांदी, बिटकॉइन... सभी के आगे अमेरिकी डॉलर की टांय-टांय फिस, क्या दबदबा हो रहा कम

Updated on 10-10-2025 04:55 PM
नई दिल्ली: क्या दुनिया से अमेरिकी डॉलर का दबदबा कम हो रहा है? पिछले कुछ समय से इसमें आ रही गिरावट को देखें तो स्थिति कुछ ऐसी ही नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर बिटकॉइन, सोना और चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि निवेशक अमेरिकी डॉलर से अपना पैसा निकालकर सुरक्षित मानी जाने वाली चीजों में लगा रहे हैं।

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक साल 2025 की शुरुआत से ही अमेरिकी डॉलर का मूल्य करीब 10% गिर चुका है। इस वजह से निवेशक डॉलर से दूर जा रहे हैं और सोना, चांदी और बिटकॉइन जैसी हार्ड एसेट्स (यानी जिन्हें छुआ या देखा जा सके) खरीद रहे हैं। मशहूर निवेशक केन ग्रिफिन ने ब्लूमबर्ग को इसे 'डीबेसमेंट ट्रेड' (यानी मुद्रा के अवमूल्यन से बचने का व्यापार) बताया। ग्रिफिन ने आगे कहा, 'हम डॉलर से हटकर दूसरी संपत्तियों में भारी उछाल देख रहे हैं। लोग अपने पोर्टफोलियो को अमेरिकी डॉलर से हटाकर सुरक्षित बनाना चाहते हैं, खासकर अमेरिकी सरकार के जोखिम से बचने के लिए।'

हार्ड एसेट्स में क्यों आ रही तेजी?

बिटकॉइन की कीमत 1,26,000 डॉलर से भी ऊपर चली गई है। सोने और चांदी के दाम भी बढ़े हैं। यह तेजी इसलिए भी आ रही है क्योंकि बाजार उम्मीद कर रहे हैं कि फेडरल रिजर्व इस महीने ब्याज दरें घटा सकता है। साथ ही अमेरिकी सरकार का शटडाउन (कामकाज का रुकना) भी जारी है। ग्रिफिन के मुताबिक, अमेरिका की वित्तीय और मौद्रिक नीतियां अब ऐसी लग रही हैं जैसे किसी मंदी के दौरान होती हैं। यही वजह है कि सुरक्षित मानी जाने वाली संपत्तियों की मांग बढ़ रही है।

गिर रही डॉलर की कीमत

दुनिया की प्रमुख आरक्षित मुद्रा के तौर पर अमेरिकी डॉलर का दबदबा कम हो रहा है। साल 2025 की दूसरी तिमाही में इसका हिस्सा घटकर 56.3% रह गया है, जो साल 1994 के बाद सबसे कम है। साल 2000 से अब तक वैश्विक भंडार में डॉलर का हिस्सा 16 अंक गिर चुका है, जबकि साल 1977 में यह 85% था।विश्लेषकों का मानना है कि अगर यही रुझान जारी रहा, तो अगले 5 सालों में डॉलर का हिस्सा 50% से भी नीचे जा सकता है। द कोबीसी लेटर ने बताया है कि सुरक्षित ठिकाने, जोखिम भरी संपत्तियां, रियल एस्टेट, क्रिप्टो, वैश्विक बॉन्ड यील्ड और बाकी सब कुछ रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है।

साल-दर-साल स्थिति खराब

यहां मुख्य बात यह है कि ज्यादातर संपत्तियों के लिए जो आधार (denominator) है, यानी अमेरिकी डॉलर, वह बदल गया है। अमेरिकी डॉलर अपने 40 से ज्यादा सालों के सबसे खराब साल की ओर बढ़ रहा है, जो साल 2025 में अब तक 10% गिर चुका है। बिटकॉइन ईटीएफ में भारी निवेश आ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.