अनिल अंबानी के आ गए अच्छे दिन! रिलायंस पावर का शेयर लगातार सातवें दिन अपर सर्किट में

Updated on 26-09-2024 11:50 AM
नई दिल्ली: भारी कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी के अच्छे दिन आने लगे हैं। उनकी कंपनियां तेजी से अपना कर्ज चुकाने में लगी हैं और उन्हें निवेशक भी मिलने लगे हैं। इसी कड़ी में रिलायंस पावर की सब्सिडियरी रोजा पावर 850 करोड़ रुपये के कर्ज का समय से पहले भुगतान कर दिया है। इससे आज रिलायंस पावर का शेयर आज लगातार सातवें सत्र में बाजार खुलते ही अपर सर्किट में चला गया। बीएसई पर पिछले सत्र में यह 42.06 रुपये पर बंद हुआ था और आज बाजार खुलते ही 5 फीसदी की तेजी के साथ 44.16 रुपये पर चला गया। यह इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है।

आज की तेजी के साथ ही रिलायंस पावर का मार्केट कैप भी 17,738.94 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले सात दिन में इसकी कीमत में 35 फीसदी तेजी आई है। रिलायंस पावर पहले ही कर्ज मुक्त हो चुकी है जबकि रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने भी हाल में काफी कर्ज चुका दिया है। रिलायंस पावर की सब्सिडियरी कंपनी रोजा पावर ने सिंगापुर के लेंडर वर्डे पार्टनर्स को 850 करोड़ रुपये के कर्ज का समय से पहले भुगतान कर दिया है। रिलायंस पावर के कर्ज मुक्त बनने उपलब्धि के बाद अब रोजा पावर भी डेट-फ्री होने की राह पर है। कंपनी पर केवल वर्डे पार्टनर्स का ही कर्ज है।

रिन्यूएबल एनर्जी पर नजर


रोजा पावर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के पास रोजा गांव में 1,200 मेगावाट का कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट संचालित करती है। कंपनी का कहना है कि रोजा पावर की बैलेंस शीट मजबूत होने और हालिया 1525 करोड़ रुपये के प्रीफेरेंशियल इश्यू से रिलायंस पावर को नए बिजनस अवसरों को तलाशने में मदद मिलेगी। खासकर उसकी नजर रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर पर है। कंपनी ने पिछले हफ्ते अपनी एक और सब्सिडियरी विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर का 3,872 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने की घोषणा की थी। मुंबई को पावर सप्लाई करने वाली इस कंपनी के प्लांट पर गौतम अडानी की नजर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.