मालगाड़ी ड्राइवर ने 6 मिनट पहले दी डिरेल की सूचना:जिम्मेदारों ने नहीं लिया एक्शन, हावड़ा-मुंबई मेल मालगाड़ी से टकरा गई

Updated on 31-07-2024 01:28 PM

झारखंड के जमशेदपुर में मंगलवार सुबह 3.45 बजे 12810 मुंबई-हावड़ा मेल पहले से डिरेल हुई मालगाड़ी से टकरा गई। घटना के बाद मेल की 18 बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में चल रहा है।

इस हादसे में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। साउथ ईस्टर्न रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह 3:33 बजे मालगाड़ी ने बड़ाबांबू रेलवे स्टेशन क्रॉस किया था। 3:39 बजे 2KM दूर मालगाड़ी की 20वें नंबर की बोगी डिरेल हो गई। मालगाड़ी के ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। कोई एक्शन होता उससे पहले 3:45 बजे हावड़ा मुंबई मेल गुजरी जो मालगाड़ी की डिरेल बोगी से टकरा गई। यानी 6 मिनट बाद हादसा हो गया।

अगर जिम्मेदार अफसर समय रहते एक्शन लेते तो हावड़ा-मुंबई मेल हादसे का शिकार होने से बच सकती थी।

मृतकों के परिजन को 10-10 लाख

झारखंड रेल हादसे में 2 यात्रियों की मौत हुई है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देना का ऐलान किया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल 6 यात्रियों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा।

हादसे के वक्त ट्रेन की स्पीड 120 किमी प्रति घंटे थी

दक्षिण पूर्व रेलवे के ट्रेन मैनेजर मोहम्मद रेहान ने बताया कि सुबह ट्रेन पटरी से उतर गई और इस घटना में कई लोग घायल हो गए है। डाउन लाइन पर एक मालगाड़ी पहले ही पटरी से उतर गई थी इस वजह से हादसा हुआ। हादसे के वक्त ट्रेन की स्पीड 120 किमी प्रति घंटे थी। हादसे के बाद अपलाइन प्रभावित है।

5 सेकेंड में हादसा हुआ- यात्री

A-1 कोच में हावड़ा से मुंबई जा रहे दिलीप अग्रवाल ने बताया कि 4 बजे के करीब बहुत तेज आवाज हुई। 3-4 सेकेंड में सब हो गया। हम लोग सीट पर लेटे थे। सभी लोग पलट गए। ऊपर से लोग नीचे गिर गए। कांच टूट गए। हमारे कोच में कई लोग घायल हुए।

राउरकेला से रूट डायवर्ट किया गया

चक्रधरपुर रेल मंडल में हुए हादसे के बाद बिलासपुर जोन के बिलासपुर से हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेनों को रोक दिया है। वहीं, रेलवे प्रशासन ने राउरकेला से रूट डायवर्ट कर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की बात कही है। हादसे के बाद यात्रियों के परिजन को जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.