गूगल भी मना रहा महिला टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने का जश्न, टूर्नामेंट के लिए बनाया खास डूडल

Updated on 03-10-2024 02:02 PM
दुबई: यूएई की मेजानी में महिला टी20 वर्ल्ड कप का 9वां संस्करण शुरू हो रहा है। इसमें दुनिया भर की दस टीमें हिस्सा ले रही हैं। 3 अक्टूबर को शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। दुबई के साथ ही शारजाह के मैदान पर टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 अक्टूबर को अपना अभियान शुरू करेगी।।

महिला टी20 वर्ल्ड कप को समर्पित गूगल डूडल


महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने के मौके पर गूगल ने अपने सर्च इंजन के लोगो को बदलकर इस आयोजन को समर्पित किया है। डूडल में एक रंग-बिरंगा क्रिकेट मैच दिखाया गया है, जिसमें महिला क्रिकेटर मैदान पर हैं। एक क्रिकेटर बल्लेबाजी कर रही है, दूसरी कैच लेने के लिए छलांग लगा रही है और तीसरी जश्न मना रही है। डूडल में क्रिकेट की गेंद भी दिखाई गई है, जिस पर 'गूगल' का O बना हुआ है।

10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया


टूर्नामेंट में दस टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में पांच टीमें हैं। ग्रुप ए में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, भारत और ऑस्ट्रेलिया है। ग्रुप बी में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका को जगह मिली है। सभी टीम अपने ग्रुप की टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खिताबी मुकाबला होगा।

पुरुषों के बराबरे मिलेंगे विजेता को पैसे


यह पहला आईसीसी इवेंट होगा जिसमें महिलाओं को पुरुष खिलाड़ियों के बराबर पुरस्कार राशि मिलेगी। टूर्नामेंट के विजेताओं को 2.34 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम रही है। वह मौजूदा चैंपियन भी है और सातवीं बार ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत को अभी अपने पहले खिताब का इंतजार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.