सरकारी कंपनी MTNL ने नहीं चुकाई सरकारी बैंक SBI के लोन की किस्त, अकाउंट हुआ एनपीए, जानें कितना है कर्ज

Updated on 06-10-2024 12:44 PM
नई दिल्ली: देश की प्रमुख सरकारी दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल संकट में फंसती नजर आ रही है। इस कंपनी पर सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का 326 करोड़ रुपया बकाया है। इसमें से 281.62 करोड़ रुपये ओवरड्यू थे। कंपनी बैंक को जून से लोन की किस्त नहीं दे पा रही थी। इसके बाद बैंक ने एमटीएनएल के अकाउंट को नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) घोषित कर दिया है। बैंक ने एमटीएनएल से कहा है कि वह तत्काल लोन की बकाया रकम जमा करे।

बैंक ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

लोन के भुगतान को लेकर बैंक ने एमटीएनएल को एक लेटर लिखा है। इसमें कहा गया है कि कंपनी ने जो लोन लिया था, उसकी किस्त और ब्याज 30 जून 2024 को ओवरड्यू हो गई थी। इसे निकले 90 दिनों से ज्यादा का समय हो गया है। अभी तक कंपनी ने लोन की किस्त का पेमेंट नहीं किया है। ऐसे में 28 सितंबर से कंपनी के लोन अकाउंट को NPA कैटेगरी में डाउनग्रेड कर दिया गया है।

एसबीआई ने एमटीएनएल ने कहा है कि वह लोन का पेमेंट तुरंत करे। बैंक ने कहा है कि अगर कंपनी पेमेंट करने में देरी करती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

बैंक ने मांगी संपत्ति की जानकारी

बैंक ने सरकार द्वारा एमटीएनएल के बकाया चुकाने की गारंटी की स्थिति के बारे में भी जानकारी मांगी है। इसके अलावा एसबीआई ने एमटीएनएल द्वारा की जा रही संपत्ति मुद्रीकरण परियोजनाओं का विवरण भी मांगा है। इसमें दिल्ली में 13.88 एकड़ जमीन को आवासीय और व्यावसायिक उपयोग के लिए विकसित करने के लिए एनबीसीसी के साथ किए गए समझौते का विवरण शामिल है।

एमटीएनएल पर भारी भरकम कर्ज

एमटीएनएल पर 30 अगस्त 2024 तक करीब 32 हजार करोड़ रुपये का कुल कर्ज था। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया था कि वह अगस्त में करीब 422 करोड़ रुपये का लोन पेमेंट करने में असफल रही है। इसमें कई बैंकों की लोन की रकम शामिल है। लोन की रकम चुकाने के लिए कंपनी मुंबई और दिल्ली में अपनी 150 से ज्यादा प्रॉपर्टी बचेने की प्लानिंग बना रही है। एसबीआई के अलावा अब दूसरे बैंक भी कंपनी के खिलाफ कड़ा एक्शन ले सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.