सुनीता आहूजा को 'बेटी' मानते हैं गोविंदा, पत्नी ने पतिदेव पर कसा तंज- हम वही करते हैं जो पिताजी सिखाते हैं
Updated on
10-11-2025 01:09 PM
सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता अब चार दीवारी में नहीं रहा। दुनिया के सामने आकर खड़ा हो गया है। एक्टर की पत्नी लगातार इंटरव्यूज दे रही हैं और उनके संग रिश्तों के बारे में बोल रही हैं। उन्होंने एक्टर को खराब पति कहा है और उन पर बेवफाई का आरोप भी लगाया है। अब वह बता रही हैं कि गोविंदा से उन्होंने अपनी दूसरी शादी कराने का भी जिक्र किया है। क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।
सुनीता आहूजा ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में काफी सारी बातें कीं। इंटरव्यूवर ने सवाल किया कि क्या वह और गोविंदा कभी घर पर बैठकर आपस में बात नहीं करते? दोनों इंटरव्यूज देते हैं लेकिन घर पर आमने-सामने चीजें क्यों नहीं सुलझाते तो वह कहती हैं, 'वह तो मुझे बच्चा बोलता है ना, उसने कहा है न कि मेरे बच्चे मेरा ही ख्याल रखते हैं। तो हम तो वही करते हैं जो पिताजी (गोविंदा) सिखाते हैं।'
गोविंदा से सुनीता ने शादी कराने के लिए कहा
सुनीता आहूजा ने कहा, 'मैंने गोविंदा को एक बार बोला कि तू हर जगह बोलता है कि मैं बड़ी नहीं हुई हूं। मैं तेरी बच्ची जैसी हूं, तो मैंने बोला कि अगर तुझे मैं टीना से बड़ी लगती हूं तो मेरा शादी करा दे न यार। अगर तेरे तीन बच्चे हैं- सुनीता-टीना और यश, तो सबसे बड़ी बच्ची तो मैं ही हुई ना। तेरी बेटी हूं मैं तो मेरा शादी करा दे ना किसी अच्छे लड़के से यार। तो बोलता है कि यही रह गया है ढूंढ लो अपने लिए।'
सिर्फ 3 लोगों की पार्टीज में जाती हैं सुनीता आहूजा
सुनीता ने बताया कि वह बॉलीवुड की किसी पार्टीज में नहीं जातीं। सिवाए शिल्पा शेट्टी, मनीषा कोइराला और रमेष तोरानी के यहां जाने के। क्योंकि शिल्पा को बहुत प्यार करती हैं। मनीषा और वह नेपाली हैं और रमेश तोरानी से भी अच्छा रिश्ता है। इनके अलावा, वह किसी के यहां नहीं जातीं।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…