रायपुर में 'उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम' का भव्य आयोजन

Updated on 02-09-2024 03:49 PM
रायपुर । देशभर में चलाए जा रहे "उल्लास - नवभारत साक्षरता कार्यक्रम" के तहत, 1 से 8 सितंबर तक देशव्यापी साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर लड़कियों, महिलाओं, दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को साक्षर बनाना है।

इसी क्रम में, रायपुर जिले में "उल्लास" कार्यक्रम और "उल्लास मेला" का आयोजन जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिलाधीश डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। यह आयोजन "डाइट रायपुर" में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर, विश्वदीप की अध्यक्षता में हुआ।


कार्यक्रम में रायपुर जिले के शिक्षकों के बीच एएलटी-स्काउट हेमधर साहू ने गीतों, नारों, और श्लोगनों के माध्यम से "उल्लास" का वातावरण तैयार किया। इस अवसर पर डाइट रायपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ. छवि राम साहू, जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता डॉ. कामिनी बावनकर, सहायक जिला परियोजना अधिकारी और राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक चुन्नी लाल शर्मा भी उपस्थित थे।


कार्यक्रम में रायपुर जिले के संकुल समन्वयक और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य सभी के लिए आजीवन सीखने की समझ विकसित करना और साक्षरता को बढ़ावा देना था। "उल्लास मेला" में विभिन्न गतिविधियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से साक्षरता के महत्व को उजागर किया गया।


इस कार्यक्रम ने रायपुर जिले में साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और इसे व्यापक रूप से सराहा गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.