नरेला में भव्य रक्षाबंधन महोत्सव का शुभारंभ, पहले दिन 14 हजार से ज्यादा बहनों ने मंत्री सारंग को बांधी राखी

Updated on 20-08-2024 12:19 PM

भोपाल। शहर के नरेला विधानसभा क्षेत्र में हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को रक्षाबंधन दिवस पर अशोका गार्डन इलाके के एकतापुरी दशहरा मैदान से इस महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिलाओं ने प्रदेश के सहकारिता, खेल व युवा कल्याण मंत्री और स्थानीय विधायक विश्वास सारंग की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे। बताया जा रहा है कि महोत्सव के पहले दिन 14 हजार 364 बहनों ने मंत्री सारंग को राखी बांधी।

लगाए मेंहदी, चूड़ी के स्टॉल

इस मौके पर रक्षाबंधन महोत्सव आयोजन स्थल पर सावन के गीतों का आयोजन किया गया। बहनों के लिए मेंहदी व चूड़ी श्रृंगार स्टॉल भी लगाये गए थे। विगत 15 वर्षों से रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का यह पहला मौका था जब रक्षाबंधन के दिन ही महिलाओं ने मंत्री सारंग को रक्षासूत्र बांधे।

बारी-बारी बांधी राखी

रक्षाबंधन महोत्सव के पहले दिन नरेला विधानसभा के वार्ड 38, एकतापुरी दशहरा मैदान में हजारों की तादाद में बहनें राखी बांधने पहुंचीं। समारोह में कतारबद्ध होकर बहनों ने अपनी बारी का इंतजार किया और मंत्री सारंग को राखी बांधी। बुजुर्ग बहनों ने रक्षा-सूत्र बांधकर मंत्री सारंग के सिर पर हाथ रखकर आशीष दिया।
इस अवसर पर भोपाल महापौर मालती राय के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।

15 साल से चली आ रही परंपरा

रक्षाबंधन महोत्सव विगत 15 वर्षों से हर रक्षाबंधन के अवसर पर नरेला विधानसभा में आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष लगभग 1 लाख 41 हजार 324 बहनों ने मंत्री सारंग को रक्षासूत्र बांधा था। वहीं इस बार भी 1 लाख से अधिक बहनों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। नरेला क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में रक्षाबंधन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.