'जितने का कफन लेकर आए, उतने रुपये बच्चों को देते तो इनका भला होता', सहारनपुर के जयराम गौतम की अनोखी पहल
Updated on
16-04-2026 01:45 PM
सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर से एक ऐसी पहल सामने आई है, जो समाज की पुरानी परंपराओं पर सवाल उठाते हुए मानवता की नई मिसाल पेश कर रही है। समाजसेवी जयराम गौतम ने मृत्युभोज जैसी प्रथा का खुलकर विरोध किया है और लोगों से अपील की है कि इस पर खर्च होने वाले पैसे को गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद में लगाया जाए। इंटरनेट पर जयराम गौतम की अपील से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं जिनकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।ऐसे ही एक वीडियो में चिता जलती हुई दिख रही है। इस बीच, जयराम गौतम वहां पहुंचते हैं और मरने वाले शख्स के दोनों किशोरवय बच्चों को अपने पास बुलाते हैं। वहां उपस्थित लोगों से जयराम गौतम कहते हैं- 'इन बच्चों को नहीं पता कि मृत्युभोज क्या होता है। हमें इस परंपरा को बंद करना चाहिए। यहां जितने भाई मौजूद हैं, सब अपने साथ कफन लेकर आए और चिता पर डाल दिया। आपकी आंखों के सामने सारा कपड़ा जल जा रहा है। इससे किसका क्या फायदा हुआ? जितने पैसे का कफन आप लेकर आए, अगर उतने पैसे लिफाफे में डालकर इस परिवार को देते तो इनका भला हो जाता। उस पैसे से ये बच्चे स्कूल की किताब और जूते खरीद सकते थे। गरीब बिटिया के विवाह में मदद मिल सकती थी।'
परिवार को 500 रुपये की दी मदद
जयराम गौतम ने आगे कहा- 'आज यहां जितने लोग यहां मौजूद हैं, सभी लोग कसम खाओ कि किसी की मौत पर कफन लेकर साथ नहीं जाओगे। ना मृत्युभोज खाएंगे और ना खिलाएंगे। मैं यहां आपके सामने इन बच्चों को 500 रुपये की मदद कर रहा हूं क्यों मैं किसी की मौत पर कफन लेकर नहीं जाता। आप कफन के पैसे इन बच्चों को दे देते तो कुछ दिन तो इनके घर का खर्च चल जाता।
'मृत्युभोज के चलते सालों तक कर्ज में दबा रहता है परिवार'
NBT ऑनलाइन से हुई बातचीत में जयराम गौतम ने बताया कि जब किसी व्यक्ति का निधन होता है, तो उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसे समय में मृत्युभोज का आयोजन करना खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बेहद कठिन हो जाता है। वजह करीब एक से डेढ़ लाख का खर्च ऐसे में कई बार परिवार कर्ज लेकर यह भोज कराता है, जिस कारण वे सालों तक आर्थिक बोझ तले दबे रहते हैं। उनका मानना है कि यह परंपरा सामाजिक दबाव का रूप ले चुकी है, जिसे बदलने की जरूरत है।
भारतीय शिक्षा चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक हैं जयराम गौतम
जयराम गौतम पिछले दो दशकों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वे भारतीय शिक्षा चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष ओर भाजपा पार्टी से जुड़े हुए सक्रिय कार्यकर्ता हैं और वर्ष 2002 से लगातार समाज सेवा कर रहे हैं। उनके कार्यों में धार्मिक स्थलों का विकास, गरीब बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था, जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी जिसमें हिंदू मुस्लिम सभी शामिल है, और महिलाओं के लिए 50 से अधिक सिलाई केंद्र खोलना शामिल है।
खाप पंचायत भी कर चुकी विरोध
मृत्युभोज को लेकर गत दिनों महा खाप पंचायतों का भी आयोजन हुआ था जिसमें मृत्यु भोज का जमकर विरोध करते हुए उसे बंद करने की घोषणा भी की थी।
नई दिल्ली, CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून से बढ़ाकर 7 जून कर दी है। बोर्ड के…
चेन्नई, तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई की नई पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ को शुरुआत में ही बड़ा जनसमर्थन मिलने का दावा किया गया है। अन्नामलाई के अनुसार, आंदोलन शुरू…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, 3 दिन की देरी से आने के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु को पार कर मानसून गोवा पहुंच गया है। मुंबई में भी इसके…
नई दिल्ली, NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के…
चंडीगढ़: पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के कार्यभार संभालने के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कई सांसद नजर नहीं आए। हाल ही…
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर राजनीतिक गलियारों में शुभकामनाओं का सिलसिला देखने को मिला। सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं…
बेंगलुरु, कर्नाटक में 3 दिन पुरानी डीके शिवकुमार सरकार से मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। वे पंसदीदा मंत्रालय न मिलने से नाराज थे। मुख्यमंत्री शिवकुमार ने एक…
चेन्नई, तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज में अन्नामलाई ने कहा कि आज हम…
पटना: बिहार के बुनियादी ढांचे और सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की…