मेगा ऑक्शन नियम से खुश नहीं हैं आधी IPL फ्रेंचाइजी:राइट टु मैच में बदलाव पर सबसे ज्यादा विवाद, पुराना नियम चाहते हैं

Updated on 05-10-2024 02:33 PM

IPL मेगा ऑक्शन के नियमों में बदलाव से कुछ टीमें खुश नहीं हैं। सबसे ज्यादा विवाद राइट टु मैच नियम में बदलाव को लेकर हो रहा है। कुछ टीमों ने BCCI को लेटर लिखकर आपत्ति भी जताई है।

बोर्ड ने 28 सितंबर को लीग की नई रिटेंशन पॉलिसी लागू की थी, इनमें राइट टु मैच कार्ड नियम की वापसी हुई। इस नियम के अनुसार, टीमें अगर किसी प्लेयर को रिटेन नहीं कर पाती हैं, तो उन्हें मेगा ऑक्शन में राइट टु मैच कार्ड का इस्तेमाल कर अपने साथ रख सकेंगी। हालांकि, इसमें एक बदलाव हुआ है जो टीमों को पसंद नहीं आ रहा।

मान लीजिए, रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया। उनका नाम ऑक्शन में आया और उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 करोड़ रुपए में खरीद लिया। अब अगर मुंबई चाहे तो RTM कार्ड का इस्तेमाल कर रोहित को 10 करोड़ रुपए में अपने साथ ही रख सकती है।

आगे कुछ सवालों में पढ़िए पूरा मामला?

1. किस नियम पर विवाद हुआ है? 

नई रिटेंशन पॉलिसी में राइट टु मैच कार्ड की वापसी हुई है। इसी नियम पर विवाद हुआ है। इस नियम के अनुसार, टीमें चाहें तो अपने नॉन-रिटेन (जिसे रिटेन नहीं किया गया है) को नीलामी के दौरान अपने पास रख सकती हैं।

2. राइट टु मैच कार्ड के नियम में क्या बदलाव हुआ है।

इस बार एक नया क्लॉज जोड़ा गया। जिसके अनुसार नॉन रिटेन खिलाड़ी पर बोली लगाने वाली टीमों के पास राइट टु मैच कार्ड के बाद खिलाड़ी की कीमत बढ़ाने का मौका रहेगा। मान लीजिए, चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 प्लेयर रिटेन किए और उनके पास एक RTM कार्ड बचा है। टीम मोईन अली को रिटेन नहीं कर सकी। अब अगर ऑक्शन में हैदराबाद ने मोईन को 6 करोड़ रुपए देकर खरीदा, तो चेन्नई अपने RTM कार्ड का इस्तेमाल कर मोईन को अपनी टीम में ही रख सकती है।

नए क्लॉज के अनुसार, जैसे हैदराबाद ने मोईन पर 6 करोड़ की बोली लगाई और CSK ने RTM कार्ड यूज किया, तो हैदराबाद उस कीमत को बढ़ा कर 9 या 10 करोड़ रुपए तक भी कर सकती है। अब अगर CSK ने RTM कार्ड यूज किया तो उन्हें बढ़ी हुई कीमत में मोईन को खरीदना होगा। अगर CSK ने RTM कार्ड यूज नहीं किया तो मोईन बढ़ी हुई कीमत में हैदराबाद के पास चले जाएंगे।

3. क्लॉज पर विवाद क्यों हुआ है?

इस क्लॉज से राइट टु मैच कार्ड यूज करने वाली टीम का नुकसान होगा। या तो उसे ज्यादा पैसे देने होंगे या फिर खिलाड़ी को छोड़ना होगा।

4. फ्रेंचाइजी का क्या कहना है? 

कुछ फ्रेंचाइजी ने बोर्ड को पत्र लिखकर कहा है कि अतिरिक्त मौकों से यह नियम कमजोर होगा। राइट टु मैच कार्ड का उद्देश्य खिलाड़ी की मार्केट वैल्यू तय करना है। यदि कोई फ्रेंचाइजी खिलाड़ी पर मनमाने ढंग से बोली लगाएगी और उतनी कीमत कार्ड का इस्तेमाल करने वाली फ्रेंचाइजी को चुकानी होगी तो यह उद्देश्य पूरा नहीं होगा।

5. नए क्लॉज के पीछे बोर्ड का क्या तर्क है? 

बोर्ड ने नई रिटेंशन पॉलिसी की घोषणा करते हुए राइट टु मैच कार्ड नियम पर कहा था कि सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को खिलाड़ी के लिए अपनी बोली बढ़ाने का एक अंतिम अवसर दिया जाना चाहिए। इसके बाद ही राइट टु मैच कार्ड रखने वाली टीम अपने अधिकार का प्रयाग कर सकती है। बोर्ड ने यह भी कहा था कि यह बोली कितनी भी बड़ी हो सकती है।

6. कितने राइट टु मैच कार्ड का इस्तेमाल हो सकता है?

हर टीम नीलामी में ज्यादा से ज्यादा 6 राइट टु मैच कार्ड का प्रयोग कर सकती है। इस कार्ड का इस्तेमाल तभी हो सकता है, जब टीम ने किसी खिलाड़ी को रिटेन न किया होगा। यानी कि रिटेन खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने पर राइट टु मैच कार्ड की संख्या कम होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.