हमास प्रवक्ता बोले- 120 इजराइली बंधक, पता नहीं कितने जिंदा

Updated on 14-06-2024 01:32 PM

इजराइल-हमास जंग के बीच गुरुवार (13 जून) को हमास के प्रवक्ता ओसामा हमदान ने कहा कि किसी को नहीं पता है कि 120 इजराइली बंधकों में से कितने जिंदा बचे हैं। अमेरिकी न्यूज चैनल CNN को दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अगर बंधकों को छोड़ने के लिए कोई भी डील होती है तो उसमें युद्धविराम की गारंटी और गाजा से इजराइली सेना की पूरी तरह वापसी शामिल होगी।

दरअसल, 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजराइल में घुसकर 1200 लोगों को मार डाला और 234 को बंधक बना लिया था। इसके कुछ घंटे बाद इजराइल सेना ने गाजा पर हमला बोल दिया। तब से जंग जारी है। इजराइल पर हमलों का मास्टरमाइंड हमास के नेता याह्या सिनवार को माना जाता है।

ओसामा हमदा ने कहा कि इजराइल-हमास के बीच युद्धविराम के लिए इजराइली सेना को फिलिस्तीनियों की घेराबंदी खत्म करनी होगी। साथ ही बताया कि कैदियों की अदला-बदली की डील को लेकर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

छुड़ाए गए बंधकों की मेडिकल रिपोर्ट को खारिज किया
ओसामा ने इजराइली सेना के शनिवार को हमास की कैद से छुड़ाए गए 4 बंधकों की बुधवार को आई मेडिकल रिपोर्ट को भी खारिज कर दिया, जिसमें डॉ. पेसाच ने कहा था कि टेस्ट रिपोर्ट में सामने आया कि उनका वजन बहुत कम हो गया और मांसपेशियां भी कमजोर हो गई हैं। डॉ. पेसाच ने कहा था कि इनकी ये हालत खराब खाने, जेल की यातना और सूरज की रोशनी की कमी से हुई है।

डॉ. पेसाच ने बताया था कि इसका असर जल्द खत्म नहीं होगा। सबसे ज्यादा असर मानसिक तौर पर होगा। एंड्री कोजलोव अभी भी डरे हुए है। वो अब ज्यादा लोगों से बात नहीं करना चाहते हैं।

दरअसल, छुड़ाए गए बंधकों में से एक बंधक एंड्री कोजलोव ने बुधवार को आपबीती सुनाई थी। उन्होंने बताया था कि हमास के लड़ाके उससे रोज कहते थे कि दुनिया ने उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया है।

अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक लड़ाकों ने कोजलोव का मनोबल तोड़ने के लिए रोज उससे कहा कि उसके परिवार वालों ने भी उसे मरने के लिए छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि तुम्हारी मां अब सब कुछ भूल चुकी और ग्रीस में छुट्टियां मना रही है। अब तुम्हारी मां तुम्हें नहीं जानती और न ही तुम्हें याद रखना चाहती है।

'सिनवार ने नहीं कहा फिलिस्तीनियों की मौत हमारे लिए जरूरी'
हमास के प्रवक्ता ओसामा हमदान ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि हमास के नेता याह्या सिनवार ने गाजा में हो रही मौतों को फिलिस्तीन की आजादी के लिए जरूरी बलिदान बताया था। इससे पहले अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया था कि सिनवार ने हमास के लड़ाकों और सीजफायर के लिए बिचौलियों से संपर्क रखने वाले अधिकारियों से कहा था कि वे नहीं चाहते यह जंग रुके।

सिनवार का मानना है कि युद्ध में जितने ज्यादा आम नागरिकों की मौत होगी, हमास को उतना ज्यादा फायदा मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के पॉलिटिकल लीडर इस्माइल हानिए के तीन बेटों और 4 पोतों की एयरस्ट्राइक में हुई मौत पर सिनवार ने कहा था, "लोगों की इस कुर्बानी से फिलिस्तीन को नई जिंदगी मिलेगी। इससे देश विकास और सम्मान की तरफ आगे बढ़ेगा।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.