हाशिए पर हार्दिक, तीन स्टार्स नजरअंदाज और KKR वालों को फायदा, गौतम गंभीर के इन 4 फैसलों पर जमकर विवाद

Updated on 19-07-2024 02:23 PM
आखिरकार गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच पद संभालने के बाद अपनी पहली टीम चुन ही ली। श्रीलंका के खिलाफ 27 जुलाई से शुरू होने वाली टी-20 और फिर वनडे सीरीज के लिए 18 जुलाई की रात टीम इंडिया का ऐलान किया गया। टीम चयन में गौतम गंभीर की छाप दिखी उन्होंने आते ही हार्दिक पंड्या को कप्तानी से हटा दिया और सूर्यकुमार को नया कैप्टन बनाया जबकि ऐसा लग रहा था कि रोहित शर्मा के संन्यास के बाद पंड्या ही कप्तान होंगे। एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अगले महीने इसी टीम के खिलाफ 50 ओवर की श्रृंखला के लिए स्वयं को उपलब्ध रखा है। 

हार्दिक की लीडरशिप ही खत्म कर दी

गौतम गंभीर का सूर्यकुमार यादव पर विश्वास जताना हैरान नहीं करता, लेकिन चिंताजनक बात ये है कि हार्दिक पंड्या को किसी भी तरह के लीडरशिप रोल से बाहर कर दिया गया है। टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम के उपकप्तान रहे पंड्या को हटाकर अब वाइट बॉल के दोनों फॉर्मेट में शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। पंड्या चोटिल होने से पहले 2023 में 50 ओवर के विश्व कप में भी उप कप्तान थे और शुभमन गिल को दोनों प्रारूप में उप कप्तान नियुक्त किए जाने के साथ अब यह स्पष्ट है कि चयन समिति और खास तौर गंभीर अभी से गिल को सभी प्रारूपों में भारत के अगले कप्तान के रूप में तैयार करना चाहते हैं।

शुभमन गिल का बड़ा प्रमोशन

पिछले महीने खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप में जो शुभमन गिल स्क्वॉड का हिस्सा तक नहीं थे, उन्हें अचानक टीम का उपकप्तान बना दिया गया। ऐसा लगता है कि गंभीर की नजर 2027 विश्व कप पर टिकी हुई है और भविष्य के कप्तान के रूप में उनका वोट गिल के साथ है। रोहित के 37 और सूर्यकुमार के 33 साल के होने के कारण गंभीर अभी से नई लीडरशिप तैयार करना चाहते हैं।

​अभिषेक, कुलदीप और गायकवाड़ बाहर

भारत की 2024 टी-20 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कुलदीप यादव को टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया। इसके पीछे कुलदीप का वर्कलोड मैनेजमेंट एक बड़ा कारण हो सकता है क्योंकि उन्हें वनडे टीम में जगह मिली है। गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथी रहे युवा रवि बिश्नोई पर भरोसा जताया है। जिम्बाब्वे दौरे पर टी-20 में 46 गेंद में शतक बनाने वाले अभिषेक शर्मा टीम में जगह नहीं बना पाए क्योंकि तीसरे नंबर पर उनके लिए कोई जगह नहीं है, जहां कप्तान खुद बल्लेबाजी करेंगे। इसी तरह चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को भी टीम में जगह नहीं मिली। रियान पराग दोनों स्क्वॉड में शामिल किए गए हैं।

KKR के दो स्टार्स को गंभीर का बैक सपोर्ट

रेड बॉल फॉर्मेट न खेलकर बीसीसीआई के निशान पर आए श्रेयस अय्यर का वनवास खत्म हो गया है। सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर किए जाने के बाद अय्यर की पहली बार नेशनल टीम में वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर पर गंभीर का विश्वास भी कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि दोनों ने मिलकर केकेआर को 2024 में तीसरा आईपीएल खिताब दिलाया था। केकेआर को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले दिल्ली के तेज गेंदबाज हर्षित राणा (वनडे) और रिंकू सिंह (टी-20) भी गंभीर की पहली भारतीय टीम का हिस्सा हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.