मुल्तान टेस्ट में सहवाग के रिकॉर्ड के करीब हैरी ब्रूक:रूट 262 रन बनाकर आउट, इंग्लैंड का स्कोर 750 पार

Updated on 10-10-2024 02:20 PM

इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे का पहला मुकाबला मुल्तान में खेला जा रहा है। गुरुवार को मुकाबले का चौथा दिन है। दूसरे सेशन का खेल जारी है।

इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 5 विकेट पर 779 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक डबल सेंचुरी लगाकर नाबाद हैं। वे इसी मैदान पर वीरेंद्र सहवाग के 2004 में बने 309 रन के रिकॉर्ड के करीब हैं। जो रूट 262 रन बनाकर आउट हुए। जैमी स्मिथ ने 31 रन बनाए।

इंग्लिश टीम ने दिन की शुरुआत 492/3 के स्कोर की थी। पाकिस्तान पहली पारी में 556 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 102 रन से ज्यादा की बढ़त बना ली है।

तीसरे दिन इंग्लैंड का स्कोर 500 के करीब 

एक दिन पहले बुधवार को इंग्लैंड की टीम 500 के करीब पहुंच गई थी। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम ने तीन विकेट पर 492 रन बना लिए थे। जो रूट और हैरी ब्रूक नाबाद रहे। रूट 176 रन बनाकर दोहरे शतक के करीब हैं। जबकि हैरी ब्रुक ने 141 रन बना लिया है। दोनों के बीच नाबाद 243 रन पार्टनरशिप हो चुकी है। बेन डकेट (84 रन) को आमिर जमाल ने LBW आउट किया।

रूट टेस्ट में इंग्लैंड के टॉप स्कोरर बन गए हैं। रूट ने अपने ही देश के पूर्व ओपनर एलिस्टर कुक (12472 रन) को पीछे छोड़ा। वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं।

पाकिस्तान पहली पारी में 556 रन पर ऑलआउट 

पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 556 रन पर ऑलआउट हो गई। मंगलवार, 8 अक्टूबर के तीसरे सेशन में सलमान अली आगा ने सेंचुरी पूरी की। वे 104 रन बनाकर नॉटआउट रहे, उनके सामने शाहीन अफरीदी 26 और अबरार अहमद 3 रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने 3 विकेट लिए, 2-2 विकेट गस एटकिंसन और ब्रायडन कार्स को मिला। जबकि 1-1 सफलता क्रिस वोक्स, शोएब बशीर और जो रूट के हाथ लगी। 

पहले दिन पाकिस्तान से 2 प्लेयर्स के शतक 

मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम से अब्दुल्लाह शफीक और शान मसूद ने सेंचुरी लगाई। शफीक 102 और मसूद 151 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों ने दूसरे विकेट लिए 253 रन की पार्टनरशिप भी की। टीम ने 4 विकेट खोकर 328 रन बनाए। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.