ड्यूटी से घर लौट रहे हवलदार को रास्ते में उठा सीने में दर्द, अस्पताल ले जाने से पहले मौत

Updated on 21-08-2024 01:04 PM

भोपाल: ड्यूटी पूरी करने के बाद कार्यालय से घर लौट रहे एक हवलदार को रास्ते में अचानक सीने में तेज दर्द उठा। उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना मंगलवार शाम नेहरू नगर चौराहे के पास हुई।

कमला नगर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक 36 वर्षीय तारा सिंह राजपूत मूलत: उदयपुरा जिला रायसेन के रहने वाले थे। उनकी पदस्थापना निशातपुरा थाने में थी। वह नेहरू नगर पुलिस लाइन में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। तारा सिंह वर्तमान में डीसीपी जोन-चार के ऑफिस में ड्यूटी कर रहे थे।
मंगलवार शाम को वह ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे नेहरू नगर चौराहा के पास उन्हें अचानक सीने में दर्द उठा। परिचित उन्हें उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चेक करने के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी के अलावा छह वर्ष की एक बेटी है।
हवलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकती है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.