आठ साल बाद तीसरे नंबर पर उतरे, नौसिखिया गेंदबाज ने बच्चे की तरह आउट कर दिया

Updated on 17-10-2024 12:53 PM
बेंगलुरु: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में तीसरे नंबर पर उतरे विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए। आठ साल बाद इस पोजिशन पर बल्लेबाजी करने आए पूर्व कप्तान को एक नौसिखिया गेंदबाज ने सिर्फ नौ गेंद में बच्चों की तरह निपटा दिया। आठवें ओवर में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद क्रीज पर आए विराट जितने देर भी क्रीज पर रहे असहज ही नजर आए।

तीसरे नहीं चौथे नंबर पर बैटिंग पसंद

ऊपर आपने तीसरे नंबर पर विराट कोहली का रिकॉर्ड देख ही लिया। टेस्ट इतिहास में अबतक इस पोजिशन पर उन्हें सात बार उतारा गया, जिसमें उनके नाम एक भी अर्धशतक नहीं है। आखिरी बार उन्होंने इस पोजिशन पर 2016 में बैटिंग की थी, तब वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ चार रन पर नकी पारी का अंत हो गया था। वही चौथे नंबर पर विराट का बल्ला जमकर बोलता है। इस पोजिशन पर सचिन तेंदुलकर के बाद वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सचिन ने टेस्ट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13492 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद कोहली के नाम 7355 रन हैं। 5081 रन के साथ गुंडप्पा विश्वनाथ के नाम इस नंबर पर तीसरे सबसे ज्यादा नंबर है।

बच्चों की तरह आउट हुए कोहली

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का भारत का फैसला गलत साबित हुआ और कीवी तेज गेंदबाजों ने भारत को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी। बारिश के चलते मैच रुकने से पहले भारत ने सिर्फ 13 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। अमूमन टेस्ट क्रिकेट में लेग गली में फील्डर सेट नहीं किया जाता, लेकिन कोहली के लिए प्लान बुना गया। उन्हें आउट करने से ठीक एक गेंद पहले ही वहां फील्डर सेट किया गया था। अगली गेंद शॉर्ट फेंकी गई और विराट ने जिसकी उम्मीद बिलकुल भी नहीं की थी। मुस्तैद फिलिप्स ने आगे डाइव लगाकर और शानदार क्लीन कैच लपका। इससे पहले बारिश के कारण कल पहले दिन कोई खेल नहीं हो सका था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.