दिल में छेद के बाद हुई थी सर्जरी, मैदान में लौटते ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने ठोका शतक

Updated on 21-10-2024 12:55 PM
नई दिल्ली: भारत को 2022 का अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान यश ढुल की जिंदगी में उस वक्त उथल-पुथल मच गई थी, जब उन्हें अपने दिल में छोटा से छेद का पता चला था। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अंडर-23 हाई परफॉर्मेंस कैंप के दौरान नियमित स्कैन के दौरान ढुल के दिल में एक छोटा सा छेद पाया गया था। जुलाई में उनकी सर्जरी हुई और अब मैदान पर वापसी करते हुए उन्होंने जोरदार शतक जड़ दिया।

यश ढुल के शतक के बावजूद दिल्ली पिछड़ी

रणजी ट्रॉफी के ग्रुप डी मैच के तीसरे दिन रविवार को यश ढुल ने पहली पारी में नाबाद 105 रन बनाए। तमिलनाडु के छह विकेट पर 674 रन के जवाब में दिल्ली की पहली पारी सिर्फ 266 रन पर ही सिमट गई। तमिलनाडु ने दिल्ली को फॉलोऑन खिलाया। इस बार भी यश ढुल से डैडी हंड्रेड की उम्मीद थी, लेकिन अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में वह सिर्फ छह गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो गए।

तमिलनाडु ने खड़ा किया था रनों का पहाड़

ढुल के अलावा विकेटकीपर प्रणव राजवंशी ने 40 रन बनाए जबकि सनत सांगवान (36) और हर्ष त्यागी (35) ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। तमिलनाडु के लिए मध्यम तेज गेंदबाज एम मोहम्मद (30 रन पर दो विकेट), वाशिंगटन सुंदर (42 रन पर दो विकेट) और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरजापनीत सिंह (48 रन पर दो विकेट) ने मिलकर छह विकेट लिए। इससे पहले तमिलनाडु के लिए साई सुदर्शन ने 213, वाशिंगटन सुंदर ने 152 तो प्रदोष रंजन पॉल ने 117 रन की शतकीय पारी खेली थी।

यश ढुल का डॉमेस्टिक करियरयश ढुल ने अब तक घरेलू क्रिकेट में 24 फर्स्ट क्लास, 19 लिस्ट ए और 19 टी-20 मुकाबले खेले हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 1620, लिस्ट ए में 588 और टी-20 में भी 588 रन है। यश ढुल आईपीएल में भी खेल चुके हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने आईपीएल में खेले गए 4 मैच में 16 रन बनाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.