सिलवानी से बस में भोपाल आकर कालोनियों की रैकी, गाड़ियां चुराकर सस्ते में करता था सौदेबाजी

Updated on 14-06-2024 12:55 PM

भोपाल। भोपाल की गलियों में दिनभर घूम-घूमकर बाइक चुराने वाले पेशेवर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की 18 बाइकें जब्त की गई हैं, जिनकी कीमत 16 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपित माजिद मंसूरी सिलवानी का रहने है और हर वह बाइक चुराने सिलवानी से  भोपाल आता था। सुबह वह सिलवानी से बस में बैठकर भोपाल पहुंचता और शहर के चौक-चाराहों तथा कालोनियों रैकी करता। मौका मिलते ही वह मास्टर चाबी से गाड़ियों का लाक खोलकर सिलवानी ले जाता था। उसके निशाने पर सबसे ज्यादा ऐशबाग, एमपी नगर, जहांगीराबाद और अशोका गार्डन के क्षेत्र में खड़ी गाड़ियां होती थीं, जिन्हें वह सस्ते दामों पर बेचने का कारोबार करता था। पुलिस ने चोर के साथ चोरी के वाहन खरीदार सलीम शाह, समीर मंसूरी और राजकुमार प्रजापति को भी हिरासत में लिया है और पूछताछ कर उनसे जुड़े वाहन चोर गिरोहों की जानकारी खोजी जा रही है।

 भोपाल के अलावा सागर और बैतूल में भी वाहन चुराने जाता था

चोरी का भांडाफोड़ रविवार को हुआ, जब ऐशबाग थाना क्षेत्र में हरिराम के बाग के सामने पुलिस को एक व्यक्ति बिना नंबर की गाड़ी चलाते दिखा।पुलिस को देखते ही आरोपित भागने लगा, जिसे घेरबंदी कर पकड़ा गया। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि वह सिलवानी में बगिया मोहल्ला में रहता है और यह चोरी की गाड़ी है, धीरे-धीरे उसने 18 वाहनों को चोरी करना स्वीकार किया।इसमें थाना ऐशबाग क्षेत्र के छह वाहन, जहांगीराबाद के तीन, अशोका गार्डन के तीन वाहन, एमपी नगर के दो, थाना स्टेशन बजरिया के दो, बैतूल का एक और सागर के गोपालगंज का एक चोरी का वाहन शामिल है। आरोपित माजिद इससे पहले भी वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.