बड़ा तेज बनता था... मयंक यादव को बांग्लादेशी ने मारा ताना तो मुरली कार्तिक ने ऐसे निकाल दी हेकड़ी

Updated on 11-10-2024 01:08 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम न केवल मैदान पर एकतरफा बांग्लादेश के कपड़े उतार रही है, बल्कि कॉमेंट्री बॉक्स में भी उसके दिग्गज को लानत मलानत झेलनी पड़ रही है। अब इस मौके को ही देख लीजिए। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल भारतीय युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव को ताना मार रहे थे, तभी मुरली कार्तिक ने सिर्फ एक लाइन में पूरी हेकड़ी निकाल दी। यह सब हुआ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल के दौरान।
दरअसल, दिल्ली के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में 157 किलोमीटर से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। उनकी यही यूएसपी थी, जिसके दम पर उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स से टीम इंडिया तक का सफर तय किया था। माना जा रहा था कि ग्वालियर में खेले पहले मैच में वह अपनी रफ्तार से बांग्लादेश की हालत खराब कर देंगे।

उन्होंने 4 ओवरों में पहला ओवर मेडन भी डाला और एक विकेट लेकर बांग्लादेश को खूब परेशान भी किया, लेकिन वह कंट्रोल में थे। उनकी रफ्तार 145 तक सीमित थी। बाद में पता चला कि गौतम गंभीर ने उन्हें रफ्तार से अधिक लाइन लेंथ पर फोकस करने की सलाह दी थी। यही वजह है कि उन्होंने स्पीड पर फोकस नहीं किया। दूसरी ओर, इसे लेकर शंटो ने बयान दिया था कि मयंक जैसे गेंदबाज तो उनके नेट में बॉलिंग करते हैं। वह डरते नहीं।

अब उन्हीं के देश के दिग्गज तमीम इकबाल ने मयंक यादव को इसी बात पर ताना दिया है। उन्होंने कहा- मयंक यादव अब तक 150 किलोमीटर की रफ्तार छू भी नहीं सके हैं। इस पर मुरली कार्तिक ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा- बांग्लादेश भी नहीं (बांग्लादेश भी नहीं छू पाया 150 रनों का आंकड़ा)। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं। आखिरी मैच हैदराबाद में है, जो 12 अक्टूबर को खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.