भूतिया फिल्मों के लिए कब्रिस्तान में रेकॉर्ड करते थे आवाजें, बताया- जिस महिला को लिफ्ट दिया, उसके पैर थे उल्टे

Updated on 06-09-2024 05:50 PM
सिनेमाघरों में हाल के समय में 'शैतान', 'मुंज्या' और 'स्त्री-2' जैसी डरावनी और हॉरर कॉमेडी फिल्मों ने शानदार परफॉर्म किया। बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने खूब फायदा कमाया। यहां नवभारतटाइम्स के 'फिल्मी फ्राइडे' सीरीज में आज हम किस्सा लेकर आए हैं ऐसी डरावनी फिल्मों की शुरुआत की। भूतिया फिल्मों का ट्रेंड शुरू करने वाले 'रामसे ब्रदर्स' ऐसी फिल्मों के लिए सेट का नहीं बल्कि रियल लोकेशन यानी क्रबिस्तान, पुराने खंडहरों और हवेलियों का इस्तेमाल किया करते थे। बताया जाता है कि इन फिल्मों के लिए कब्रिस्तान में जाकर आवाजें रिकॉर्ड की जाती थीं और फिर उन आवाजों को ही फिल्मों में इस्तेमाल करते थे।

रामसे परिवार की अगली पीढ़ी को आगे ले जा रहे दीपक रामसे ने उन दिनों का किस्सा सुनाया और बताया कि गुजरे वक्त में भूतिया फिल्में कैसे तैयार होती थीं। 'भास्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया कि उनके चाचा किरण रामसे ऐसी फिल्मों के लिए कब्रिस्तान में जाकर साउंड रिकॉर्डिंग किया करते थे और उसी आवाज को फिल्मों में इस्तेमाल किया जाता था। बताया जाता है कि वे रात में 9 बजे कब्रिस्तान में घुसते थे और सुबह 4 बजे निकलते थे, जिसे वे 'स्पेशल ग्रेवयार्ड शूट' कहते।

उन फिल्मों की शूटिंग क्रबिस्तान, पुराने खंडहरों में होती थी


उन्होंने ये भी बताया कि रामसे ब्रदर्स की फिल्में दिन में कभी रिलीज नहीं होती थीं, इसे रात के समय ही रिलीज किया जाता था। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि उन फिल्मों की शूटिंग क्रबिस्तान, पुराने खंडहरों और हवेलियों में हुआ करती थी, इसके लिए नकली बनाए सेट का इंस्तेमाल नहीं किया जाता था।

पृथ्वीराज कपूर और मुमताज के सीन से आया भूतिया फिल्मों का खयाल


दीपक रामसे ने बताया कि उनके पिता और चाचा को इन भूतिया फिल्मों का खयाल कैसे आया। रामसे ब्रदर्स की एक फिल्म 'एक नन्ही मुन्नी लड़की थी' रिलीज हुई जिसमें पृथ्वीराज कपूर भूतों वाला मास्क पहने दिखे और उन्हें देखकर हीरोइन मुमताज डर जाती हैं। कहते हैं कि ये सीन हिट हो गया था और इसके बाद से ही उन्हें डरावनी फिल्मों का आइडिया आया।

कब्रिस्तान के उस गड्ढे में लाश निकल आई थी


इस फिल्म को बनाने के दौरान भी एक विचित्र घटना हुई। चूंकि फिल्म को उन्होंने रियल कब्रिस्तान में फिल्माने का फैसला लिया था और एक सीन के लिए वहां गड्ढा खोदना था। इसी दौरान उस गड्ढे में लाश निकल आई थी और इस वजह से काफी दिक्कतें खड़ी हो गईं।

उन्होंने लिफ्ट दिया, उसके दोनों पैर मुड़े हुए थे


वहीं, फिल्ममेकर श्याम रामसे के साथ एक बार तब अजीब घटना हुई जब वह महाबलेश्वर से अपनी किसी फिल्म की शूटिंग करके लौट रहे थे। बताया जाता है कि रास्ते में एक महिला ने उनसे लिफ्ट मांगी। श्याम रामसे ने उस महिला को गाड़ी में बिठा तो लिया लेकिन वो दिखमे में काफी अजीब लग रही थी और उसकी बॉडी लैंग्वेज भी आम लोगों से अलग थी। श्याम रामसे उन्हें देखकर काफी डर गए और जैसे-तैसे उस महिला को गाड़ी से उतारा। इतना ही नहीं, कहते हैं जिसे उन्होंने लिफ्ट दिया, उसके दोनों पैर मुड़े हुए थे, ठीक वैसे जैसे चुड़ैलों के बताए जाते हैं।

इसी घटना पर 5 साल बाद बनाई फिल्म 'वीराना'


साल 1983 में घटी इसी घटना को दिमाग में रखकर बाद में साल 1988 में फिल्म 'वीराना' बनाई गई। इस फिल्म में यही दिखाया गया कि कैसे एक बेहद खूबसूरत महिला का रूप लेकर एक चुड़ैल राहगीरों से लिफ्ट मांगती है और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।

कब्रिस्तान से साउंड रिकॉर्ड करके घर आए उसे सुनकर सबके होश उड़ गए


इस रिपोर्ट में एक और किस्सा का जिक्र है जो साउंड रेकॉर्डिंग से जुड़ा है। बताया गया है कि रामसे ब्रदर्स में से एक किरण रामसे कब्रिस्तान जाते और वहां हवा की सनसनाहट, जानवरों की आवाजस पक्षियों और कीड़े-मकोड़ों की आवाज भी रिकॉर्ड करते थे जिसे फिल्म में यूज किया जाता था।
एक बार वे कब्रिस्तान से साउंड रिकॉर्ड करके घर आए और जब उसे सुना तो सभी के होश उड़ गए क्योंकि उसमें किसी आदमी के सांस लेने की आवाजें आ रही थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
 17 March 2026
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…
 17 March 2026
सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और सही सलामत घर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है…
 17 March 2026
'दंगल' फेम डायरेक्‍टर नितेश तिवारी जहां इन दिनों अपनी 4000 करोड़ी फिल्‍म 'रामायणम्' को लेकर लगातार चर्चा में हैं, वहीं उनकी पत्‍नी और दमदार डायरेक्‍टर अश्‍व‍िनी अय्यर तिवारी भी 1000…
 17 March 2026
भोजपुरी के कलाकार अब बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार ने हिंदी फिल्मों में हुनर और आवाज का जलवा बिखरा है, जिनमें पवन…
 17 March 2026
थलपति विजय इस वक्त अपनी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर विवाद में फंसे हैं। यह फिल्म कुछ महीनों से सर्टिफिकेट को लेकर सेंसर बोर्ड के पास फंसी है।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईद आने वाली है, रमजान के पाक महीने के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, जिन्हें काफी खास माना जाता है। इस बीच पाकिस्तान ने नीचे गिरने की अपनी सारी…
 17 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई। अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत…
Advt.