'वो चिल्लाता और रोब पहनती तो उतारने के लिए कहता', जब तनुश्री दत्ता ने लगाए थे विवेक अग्निहोत्री पर संगीन इल्जाम
Updated on
23-07-2025 01:51 PM
'आशिक बनाया आपने' फिल्म से लाइमलाइट में आईं तनुश्री दत्ता ने 'द कश्मीर फाइल्स' के डारेक्टर विवेक अग्निहोत्री के साथ काम करने के अपने खराब अनुभव को साझा किया था। उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि डायरेक्टर ने उन्हें छोटे कपड़े पहने रहने के बावजूद वैन में बैठने नहीं दिया था। इतना ही नहीं, वह शूटिंग पर पांच मिनट लेट से पहुंची तो उन पर चिल्ला भी पड़े थे। साथ ही पूरे दिन इंतजार भी करना पड़ा था।
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने विवेक अग्निहोत्री के साथ 2005 में आई फिल्म 'चॉकलेट' में काम किया था। उन्होंने फरीदून शहरयार से बातचीत में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया था। बताया था, 'एक दिन जब मैं सेट पर पांच मिनट देर से पहुंची तो उसने मुझ पर चिल्ला और मुझे अनप्रोफेशनल कहा। कभी कभी मैं सेट पर आती थी, जब लाइट्स भी नहीं लही होती थी। कुछ सेट तैयार ही नहीं होता था। मतलब जो सेट-अप होता है ना, कुछ भी तैयार नहीं होता। लेकिन एक दिन मैं थोड़ा लेट आई। पांच मिनट, एकदम पांच मिनट, और वो सेट पर ही था, सिर्फ ये देखने के लिए कि मैं आई हूं या नहीं।'
तनुश्री दत्ता ने विवेक अग्निहोत्री पर लगाए थे आरोप
तनुश्री दत्ता ने बताया कि कैसे फिल्ममेकर ने उन्हें सेट पर असहज महसूस करवाया था। विवेक ने कथित तौर पर एक्ट्रेस को वैन में आराम करने या खुद को रोब से ढकने से मना कर दिया था। तनुश्री ने बताया था, 'जब एक्टर्स शूटिंग नहीं करते तो वो वैन में आराम करते हैं। खासकर अगर आपने मुझे इस तरह के कपड़े दिए हैं, जो छोटे कपड़े वगैरह होते हैं। मैं कभई रोब भी पहन के बैठती थी तो बोलता था, नहीं अभी शॉट आने वाला है तो इसको उतारो। वो शॉर्ट स्कर्ट में मुझे पूरी यूनिट के सामने बिठाकर रखता था।'
विवेक अग्निहोत्री ने तनुश्री दत्ता के आरोपों पर रिएक्ट किया था
तनुश्री के आरापों पर विवेक ने शुभांकर मिश्रा से बातचीत में अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था, 'ये फिल्म इंडस्ट्री की ऐस बात है कि एक्टर्स और एक्ट्रेसेस पर बहुत प्रेशर होता है सफल होने के लिए। जब आप सफल नहीं होते तो आप कई बार फ्रस्टेट हो जाते हैं कि आपको भी नहीं पता होता है कि आपकी मानसिक स्थिति क्या है। आप उस दायरे में नहीं रह पाते।' उन्होंने आगे कहा कि वह इस तरह के केस में लोगों को माफ करना ज्यादा पसंद करते हैं और उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…