
भोपाल में अगले 4 दिन तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल और संभाग के जिलों में अगले 24 घंटे यानी, रविवार तक मानसून एंटर हो सकता है। शनिवार को प्री-मानसून की एक्टिविटी बनी रहेगी। पूरे शहर में तेज बारिश हो सकती है।
इससे पहले गुरुवार-शुक्रवार की रात और शाम को तेज बारिश हुई। सुबह 5 घंटे में सबसे ज्यादा बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर), गांधी नगर-एयरपोर्ट एरिया में एवरेज 4.8 इंच पानी गिरा था, जबकि सिटी क्षेत्र में 1.6 इंच बारिश हुई। नवी बाग में यह 3 इंच दर्ज की गई। शाम को बादल छा गए और तेज बारिश हुई। रात में भी मौसम बदला रहा।
बारिश से दिन का तापमान भी लुढ़का
शुक्रवार को मौसम के बदलने से दिन का तापमान 5.4 डिग्री तक लुढ़क गया। इस दिन पारा 32.7 डिग्री पर आ गया। वहीं, रात का तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया।
अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम
22 जून को तेज बारिश होने का अनुमान है। इससे दिन-रात के तापमान में और भी गिरावट हो सकती है।
23-24 जून को भी तेज बारिश होने का अलर्ट है।
25 जून को मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। हालांकि, तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।
भोपाल के मौसम को लेकर यह भी जानें
22-23 जून तक भोपाल में मानसून की एंट्री हो जाती है। इस बार भी इसी तारीख पर मानसून के आने का अनुमान है।
जून में औसत अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री तक रहता है। वहीं, रात में टेम्प्रेचर 26 डिग्री तक पहुंच जाता है।
इस महीने उमस सबसे ज्यादा रहती है। यह 64% तक पहुंच जाती है।
1 महीने में एवरेज 132.8 मिमी यानी, 5.22 इंच तक बारिश होती है। 6 से 7 दिन तक भोपाल में बारिश होती है।
इस बार 24 घंटे में 4.8 इंच बारिश 21 जून को दर्ज की गई। 10 साल में यह सबसे ज्यादा है।