हैलो, मैं जल शक्ति मंत्री का OSD बोल रहा हूं... फोन कर पुलिस पर बनाया दबाव, फिर हो गया यह खेल

Updated on 11-05-2025 11:29 AM
जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन में एक झूठे दावे के साथ शुरू हुई यह फर्जी कॉल पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। एक अज्ञात व्यक्ति ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का OSD होने का झूठा दिखावा करते हुए कुठौंद थाना प्रभारी पर दबाव डालने की कोशिश की। आरोपी ने गांव आल में हुई मारपीट की घटना में तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए खुद को मंत्री का निजी सचिव बताया और पुलिस को धमकाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को पहचान लिया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला कुठौंद थाना क्षेत्र का है। मारपीट के एक मामले में एक अज्ञात व्यक्ति ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यालय से जुड़े होने का दावा करते हुए कुठौंद थानाध्यक्ष को फोन कर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन थानाध्यक्ष की सतर्कता ने इस झूठ को पकड़ लिया। अब पुलिस इस फर्जीवाड़े की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश कर रही है।

अज्ञात नंबर से आया कॉल

जब कुठौंद थानाध्यक्ष अजय ब्रह्म तिवारी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन उठाते ही दूसरी तरफ से व्यक्ति ने खुद को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का OSD बताया। कॉलर ने ग्राम आल में बलवीर सिंह के साथ हुई मारपीट की घटना में अब तक कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई।

थानाध्यक्ष ने पूछे सवाल

जब थानाध्यक्ष ने कॉल करने वाले से अपना नाम और आधिकारिक आईडी मांगी, तो वह आग बबूला हो गया। उसने दो टूक जवाब दिया, मैं मंत्री जी का OSD हूं, आप सवाल न पूछें, तुरंत कार्रवाई करें। यह बातचीत करीब 1 मिनट 23 सेकंड तक चली। थानाध्यक्ष अजय ब्रह्म तिवारी को इस बातचीत में कुछ संदिग्ध लगा। उन्होंने तुरंत जलशक्ति मंत्री के लखनऊ स्थित कार्यालय से संपर्क किया और OSD के बारे में पूछताछ की। जांच में पता चला कि मंत्री कार्यालय में ऐसा कोई OSD नियुक्त नहीं है और न ही फोन करने वाला व्यक्ति उनके कार्यालय से जुड़ा है। पुलिस अब उस मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैक कर रही है, जिससे फोन आया था। आरोपी की पहचान करने के बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.